नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर की राजगढ तहसील के अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत शिलांजी में बिरोजा निकालने का काम करने वाले मंडी जिला के पधर तहसील का पड़ल निवासी 62 वर्षीय लेखराज के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो जाने का मामला संज्ञान में आया है। बता दें कि लेखराज शिलांजी में अपने डेरा में रहता था। जब वह 15 नवंबर को अपने साथी वीरेंद्र के डेरा चांबीधार में गया तो वह वहां से अचानक लापता हो गया।
जिसके बाद उसके साथियों ने इसकी सूचना तुरंत परिजनों और पुलिस को दी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर हर जगह उसकी तलाश की परंतु उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। इसके अलावा पुलिस टीम ने ड्रोन कैमरा की मदद से भी व्यक्ति को ढूंढने का हर संभव प्रयास किया। परंतु अभी तक व्यक्ति का कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया है। राजगढ के डीएसपी भीष्म ठाकुर ने खबर की पुष्टि की है।
