सर्वसम्मति से संजय ठाकुर महासचिव, गीता राम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया
नाहन (हिमाचलवार्ता)। – रविवार को यशवंत विहार कॉलोनी नाहन के मेल्टिंग मोमेंट्स रेस्टोरेंट में यशवंत विहार कल्याण समिति के चुनाव संपन्न हुए। जिसमें सर्वसम्मति से सुरेंद्र हिंदुस्तानी को समिति का अध्यक्ष चुना गया। जबकि गीताराम तोमर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तो संजय ठाकुर को सर्वसम्मति से महासचिव चुना गया। इससे पूर्व समिति के पूर्व अध्यक्ष के द्वारा यशवंत विहार कल्याण समिति में कराए गए विकास कार्यों का लेखा जोखा रखा गया। उन्होंने पुरानी कार्यकारिणी को भंग करते हुए नई कार्यकारिणी गठित करने को लेकर अपनी सहमति दी। शहर की सबसे आदर्श कहलाने वाली यशवंत विहार कॉलोनी के विकास को लेकर सुरेंद्र हिंदुस्तानी के द्वारा एक विजन डॉक्यूमेंट भी रखा गया।
बैठक में सीवरेज बच्चों के खेलने का पार्क, रिटेनिंग वॉल, बिजली के पोल तथा सफाई आदि के मुद्दों पर भी विस्तृत रूप से चर्चा हुई। बड़ी बात तो यह भी रही कि इस बार बैठक में यशवंत विहार कॉलोनी के हर परिवार ने अपनी उपस्थिति दर्ज की तथा अपने अपने घरों के आसपास की समस्याओं को भी बैठक में रखा। बता दें कि पूर्व अध्यक्ष रहे राकेश शर्मा के प्रयास भी काफी सराहनीय रहे हैं बिजली, पानी, सड़क व पार्क आदि को लेकर उन्होंने यहां की मूलभूत सुविधाओं को प्रशासन व सरकार तक पहुंचाया भी है।
तो वही, सुरेंद्र हिंदुस्तानी ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि पूरी निष्ठा के साथ अपने पदाधिकारियों व कार्यकारिणी के सदस्यों को साथ लेकर गैर राजनीतिक रूप से काम करते हुए कॉलोनी के विकासात्मक कार्यों को आगे लेकर जाएंगे। उन्होंने ने कहा कि मैं सबके साथ मिलजुल कर हर परिवार की समस्या को सर्वोपरि रखते हुए उसका निवारण भी करेंगे तथा अन्य मुद्दों को लेकर प्रशासन व सरकार के समक्ष भी उठाएंगे। आज संपन्न हुए चुनाव में विद्या दत्त शर्मा, बलबीर शर्मा, विजय पुंडीर, हर्ष मणि, विनोद कंठ को समिति का उपाध्यक्ष तथा प्रवीण अंगिरस को कोषा अध्यक्ष चुना गया। नवगठित समिति में भवानी भगत को सह सचिव तथा कृष्ण शर्मा को सह कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। समिति के संरक्षक के रूप में राजीव गुप्ता के नाम पर सहमति बनी। नवगठित समिति में इस बार भंडार संरक्षक का पद सृजित करते हुए नरेंद्र मोदी को यह दायित्व सौंपा गया है। चंद्र मोहन शर्मा को विधि विभाग दिया गया है। शैलेश सैनी को प्रेस सचिव नियुक्त किया गया। बैठक में मुख्य रूप से राजेश तोमर, लायक राम शर्मा, एयर वेटरन एलआर शर्मा तथा पीडी जोशी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
