Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    • राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस आयोजित
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»चूडधार की चोटी पर भारी हिमपात
    हिमाचल प्रदेश

    चूडधार की चोटी पर भारी हिमपात

    By Himachal VartaNovember 30, 2020
    Facebook WhatsApp

    भारी हिमपात के बाद चूड़धार मंदिर के कपाट बंद, अब वैशाखी पर खुलेगा शिरगुल

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर की सबसे उंची चुडधार पर्वत श्रृंखला पर गुरुवार को हुए इस मौसम के तीसरे हिमपात के बाद यहां मौजूद चुड़ेश्वर सेवा समिति के सभी पदाधिकारी अथवा सेवादार घर लौट चुके हैं। शनिवार से मंदिर के साथ-साथ सेवा समिति की यात्री सरांय में भी ताले लग चुके हैं।

    प्रदेश के प्रमुख आस्था स्थलों में शामिल शिरगुल महाराज मंदिर चूड़धार के पोल कहलाने वाले कपाट अब परम्परा के अनुसार अगले साल बैशाखी पर खुलेंगे, जबकि सेवा समिति द्वारा यहां मई माह में नियमित भंडारे की व्यवस्था की जाएगी। यहां दो फुट से अधिक बर्फ होने व धूप खिलने से पर्वत श्रृंखला चांदी की तरह चमक रही है और यह नजारा आगामी अप्रेल माह तक रहेता है।

    दो दिन मौसम साफ रहने अथवा धुप खिलने के चलते रास्ते में बर्फ कम हुई तथा शनिवार को सेवादार अपने घरों की और निकले में कामयाब रहे। उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाली चुडधार चोटी व हरिपुरधार, नौहराधार तथा गत्ताधार में जहां इस माह तीन बार हिमपात हुआ, वहीं निचले इलाकों में भी जमकर बारिश होने से किसानों ने राहत की सांस ली।

    किसान लहसुन की गुड़ाई व अदरक निकालने में व्यस्त हो गए है। ऊपरी हिस्सों में बर्फबारी व मैदानी क्षेत्रों में बारिश से कड़ाके की ठंड हो गई है। विकेंड पर हालांकि क्षेत्र में काफी सैलानी पंहुच रहे हैं, मगर अब चुडधार की यात्रा बंद है। प्रशासन व सेवा समिति द्वारा चूड़धार यात्रा बंद किए जाने संबंधी सार्वजनिक सूचना पहले ही जारी की जा चुकी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    • राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.