Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    • राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस आयोजित
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर में पुलिस जवानों के कट आउट कर रहे कोरोना से जागरूक
    हिमाचल प्रदेश

    सिरमौर में पुलिस जवानों के कट आउट कर रहे कोरोना से जागरूक

    By Himachal VartaNovember 30, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। जहां हिमाचल प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग कोविड जागरूकता अभियान में कोई कोर कसार नहीं छोड़ रहे है वही अब जिला सिरमौर मे पुलिस ने कोरोना वायरस के प्रति लापरवाह हुए लोगों को जागरूक करने के लिए आकर्षक अभियान शुरू किया है।

    इस अभियान के तहत जहां जिले मे जगह जगह कट आउट लगाये जा रहे हैं वहीं सेरिमोनियल ड्रेस मे पेट्रोलिंग भी शुरू की जा रही है। गौर हो कि विदित कि कोविड-19 महामारी ने एक बार फिर अपनी रफ्तार पकड़ ली है और अनलॉक होने के बाद प्रशासन की ओर से नियमों में छूट दी गई है तो आमजन बेखौफ हो गए हैं तथा वह कोरोना संक्रमण से बचाव के नियमों का सही तरीके से पालन नहीं कर रहे है।

    बाजारों में भीड़ की स्थिति लगातार बढ़ती जा रही है, कुछ लोग मास्क तक पहनने में भी गुरेज कर रहे हैं। कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए पुलिस विभाग द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाये जाते रहे हैं। इसी कड़ी अंतर्गत सिरमौर पुलिस द्वारा जिला प्रशासन के साथ मिलकर नाहन, पांवटा साहिब,राजगढ़ , संगड़ाह , सराहा, कालाअंब , माजरा तथा श्रीरेणुका जी के भीड़-भाड़ वाले अलग-अलग स्थानों पर कट आउट लगाए गए हैं। जिनके माध्यम से लोगों को मास्क पहनने, उचित सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने के लिए सचेत किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त लोगों को जागरूक करने के लिए नाहन तथा पांवटा साहिब में पुलिस जवान विशेष रूप से सेरिमोनियल ड्रेस में पेट्रोलिंग भी कर रहे हैं।

    गौरतलब है कि जिला सिरमौर में मास्क न पहनने वाले लोगों तथा इधर-उधर थूकने वाले लोगों के विरुद्ध कार्यवाही करते जिला में करीब दो हजार चालान करके करीब साढे नौ लाख का जुर्माना भी वसूल किया गया है और नियमों की उल्लंघना करने वाले ऐसे तत्वों के विरुद्ध विशेष अभियान भी चलाया गया है। एसपी सिरमौर खुशहाल शर्मा ने आम जनता से एहतियात बरतने की अपील की है तथा मास्क पहनकर घर से बाहर निकलने और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखने का आह्वान किया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    • राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.