Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    • राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस आयोजित
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»अन्तर्राष्ट्रीय भाषाओं में गुरु नानक देव के संदेश का अनुवाद होगा
    हिमाचल प्रदेश

    अन्तर्राष्ट्रीय भाषाओं में गुरु नानक देव के संदेश का अनुवाद होगा

    By Himachal VartaDecember 1, 2020
    Facebook WhatsApp

    अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में होगा गुरु नानक के संदेश का अनुवाद , यूनेस्को करेगा प्रचार – प्रसार

    नई दिल्ली (हिमाचल वार्ता)। सरकार ने गुरु नानक देव के 551वें प्रकाश पर्व पर सिख समुदाय के कल्याण की दिशा में मोदी सरकार के कदमों पर आज एक पुस्तिका जारी की और घोषणा की कि संयुक्त राष्ट्र सिखों के प्रथम गुरू के संदेश को विभिन्न अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में अनुवाद कराके विश्व के कोने-कोने में पहुंचाएगा।

    केंद्रीय शहरी विकास, गरीबी उन्मूलन एवं नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी तथा सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने हिंदी, अंग्रेजी एवं पंजाबी भाषा में प्रकाशित इस पुस्तिका को एक संक्षिप्त समारोह में जारी किया। इस मौके पर सूचना प्रसारण सचिव अमित खरे भी मौजूद थे।

    विमोचन के मौके पर डा. पुरी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के सहस्राब्दि विकास लक्ष्यों (एसडीजी) और मोदी सरकार के विकास के एजेंडे में गुरु नानक देव की शिक्षाएं समाहित हैं। पांच सदी पहले गुरु नानक देव ने पर्यावरण को लेकर जो संदेश दिये, वे सभी एसडीजी और केंद्र सरकार के एजेंडे में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) गुरु नानक की शिक्षाओं को विश्व की विभिन्न भाषाओं में अनुवाद करायेगा।

    उन्होंने बताया कि ब्रिटेन के बर्मिंघम विश्वविद्यालय में गुरु साहिब के नाम पर एक पीठ स्थापित की गई है। इसी प्रकार कनाडा के एक विश्वविद्यालय में भी ऐसी ही गुरु नानक पीठ स्थापित की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के सिख समुदाय के साथ अटूट संबंध हैं। उनकी सरकार ने पहली बार ऐसे कदम उठाए हैं, जिनसे सिख समुदाय गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

    सिखों के तीर्थों को हवाई एवं रेल कनेक्टिविटी प्रदान की गई है। लंगर पर हर प्रकार का टैक्स हटाया गया है। दरबार साहिब में विदेशी दान आने की सुविधा दी गई है। 1984 के सिख दंगों के दोषियों को पहली बार एसआईटी जांच के बाद सजा दिलवाई जा रही है। करतारपुर कोरीडोर को खोलने का निर्णय होने पर रिकॉर्ड समय में सुविधाएं तैयार की गईं।

    आतंकवाद के दौर में बहुत से लोगों के नाम कालीसूची में डाले गए थे, उनकी समीक्षा करके तमाम नामों को हटाया गया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की विशेषता है कि उसने सिखों के लिए जो भी संकल्प लिए, उन्हें हर हाल में क्रियान्वित किया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    • राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.