Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»नाहन शहर के एक ही परिवार के दस सदस्यों ने नेत्रदान करने का निर्णय लिया जिस से दस अंधेपनो का अंधेरा दूर हो सके!
    स्वास्थ्य

    नाहन शहर के एक ही परिवार के दस सदस्यों ने नेत्रदान करने का निर्णय लिया जिस से दस अंधेपनो का अंधेरा दूर हो सके!

    By Himachal VartaDecember 1, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। इस जहाँ में ऐसे विरले ही लोग होते दूसरों की दुनियां रोशन करें और यदि ऐसा संकल्प पूरा परिवार करें तो ये काबिले तारीफ है। कई लोग जन्म से ही अंधे होते है तो कोई हादसों में आंखें खो बैठते हैं। ऐसे ही लोगों के लिए जिला सिरमौर के नाहन का एक परिवार मसीहा बना है। नाहन शहर के एक ही परिवार के सभी दस सदस्यों ने नेत्रदान करने का फैसला लेकर मिसाल पेश की है। इस परिवार की आंखों से दस अंधेपन लोगों का संसार रोशन होगा। जानकारी के अनुसार नाहन के अरविंदर सिंह साहनी ने अपने पूरे परिवार के साथ नेत्रदान के लिए आवेदन किया।
    28 नवंबर 2019 को उनकी माता कुलदीप कौर का निधन हुआ था। उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर पूरे साहनी परिवार ने नेत्रदान कर अपनी माता को श्रद्धांजलि अर्पित की। साहनी परिवार में कुल 10 सदस्य हैं, जिनमें से 6 सदस्यों ने शनिवार को डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में नेत्रदान के लिए आवेदन किया जबकि बाकी चार सदस्यों ने मंगलवार को नेत्रदान के लिए आवेदन किया।

    अरविंदर ने बताया कि मृत्यु के पश्चात यदि हमारे नेत्र किसी के काम आ सकें , तो इससे बड़ा पुण्य कोई नहीं। कुदरत की बनाई इस रंगीन दुनिया को देखने का हक सबका है। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि वे नेत्रदान के लिए आगे आएं और किसी के अंधकार भरे जीवन को रोशन करें।

    डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन के नेत्र विभाग की प्रभारी डॉ. पुनीता ने बताया कि छह दानियों का पंजीकरण हो गया है, जबकि चार का भी जल्द होगा। उनके अनुसार नेत्रदान महादान है।

    यह एक जरूरतमंद की जिंदगी बदल सकता है। हरविंदर सिंह साहनी (41), अमनप्रीत कौर (40), हरमन सिंह (17), जपलीन कौर (14), जसमीत कौर (10), अरविंदर सिंह साहनी (44), कंवलजीत कौर (41), इंद्रप्रीत कौर (21), सर्वजीत कौर (19), हरलीन कौर (18) ने नेत्रदान का फैसला लिया
    ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.