नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के पुलिस थाना संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले उप तहसील मुख्यालय हरिपुरधार के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इस बारे में पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। हालांकि व्यक्ति की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।
लेकिन बताया जा रहा है कि यह शव किसी प्रवासी मजदूर का हो सकता है। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति की उम्र लगभग 30 से 32 वर्ष बताई जा रही है। मृतक व्यक्ति बाएं हाथ से विकलांग है। उधर, डीएसपी शक्ति सिंह ने बताया कि धारा 174 सीआरपीएफ के तहत कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम संगड़ाह करवाया गया है। उन्होंने कहा कि शव की पहचान होना अभी शेष है।