Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 22
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»दन्त चिकित्सा विभाग में की गई सफल इम्प्लांट सर्जरी
    स्वास्थ्य

    दन्त चिकित्सा विभाग में की गई सफल इम्प्लांट सर्जरी

    By Himachal VartaDecember 3, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। श्री साई मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर नाहन में दन्त चिकित्सा विभाग में मंगलवार को सफल इम्प्लांट सर्जरी की गई। इस सर्जरी में मरीज का फुल माउथ रिहैबिलिटेशन प्रोसेस किया जाता है। जिसमें उनके पहले चार दांत इम्प्लांट सर्जरी के माध्यम से लगाए गए। 55 वर्षीय रोगी के सभी दांतों में समस्या उत्पन होने के कारण निकालने पड़े। जिसके बाद रोगी को खाना खाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। श्री साई मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर नाहन में दन्त चिकित्सा विभाग में रोगी की इम्प्लांट सर्जरी की गयी।

    डॉ दिशा मनकू दन्त रोग विशेषज्ञ ने बताया की इस रोगी के पुरे दांत फिर से फिक्स किये जाने है, जिसके तहत मंगलवार को इम्प्लांट सर्जरी के माध्यम से चार दांत परमानेंटली फिक्स किये गए। इस सर्जरी में स्क्रू के माध्यम से दांतों को परमानेंटली फिक्स किया जाता है। इस प्रकार की सर्जरी को करने के लिए यूँ तो कई सिटींग में रोगी को आना पड़ता है, लेकिन साई हॉस्पिटल में ये चारों दांतों की सर्जरी एक ही दिन में की गयी। इस सर्जरी को मिनिमल इनवेसिव सर्जरी तकनीक से किया गया जिसमें अधिक ब्लीडिंग व दर्द नहीं होता।

    रोगी एक दो दिन हल्का खाना खाने का परहेज रखता है। इस इम्प्लांट सर्जरी को डॉ आरुषि , डॉ दिशा और डॉ अंकुश गर्ग द्वारा किया गया। उन्होंने बताया की जिला सिरमौर में श्री साई मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर में हर प्रकार की दांतो की समस्या का इलाज किया जाता है। दांतों से सम्बंधित किसी भी समस्या के लिए अब सिरमौर वासिओं को नाहन से बाहर जाने की आवशयकता नहीं पड़ेगी। श्री साई हॉस्पिटल में हर गंभीर रोग का सफल इलाज़ उपलब्ध है।

    श्री साई मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर के दन्त चिकित्सा विभाग में टेड़े -मेढे दांतों का इलाज, हड्डी में दांत फिक्स करना, नकली दांतों पर फिक्स्ड सेट, बिना दर्द दांत निकालना, दांतों पर फिक्स्ड कैप चढ़ाना, दांत को सफेद करना, दाँतो की हर प्रकार की सर्जरी, दांतों की सफाई , दाँतों की नसों का इलाज़, मसूढ़ों में से खून एवं पाइरिया का इलाज आदि का सफलता पूर्वक इलाज किया जाता है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.