नाहन (हिमाचलवार्ता)। कोकोरोलारोना संक्रमण को रोकने के लिए मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना आवश्यक है। जिसके चलते प्रदेश सरकार ने भी सभी के लिए मास्क लगाना अनिवार्य किया हुआ है। परंतु प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते भी कुछ लोग सार्वजनिक स्थानों में मास्क का उपयोग नहीं कर रहे हैं। लोग कभी बाजारों में तो कभी बसों में बगैर मास्क के ही नजर आ रहे हैं। जिससे कोरोना का खतरा और अधिक बढ़ जाता है।
जिला सिरमौर के नोहराधार क्षेत्र में कोरोना के मामलों को देखते हुए पुलिस ने बिना मास्क लगाएं घूम रहे लोगों के चालान काटे। पुलिस ने इस दौरान 5 लोगों के चालान काटे और उनसे 5000 रूपए जुर्माना वसूला। बता दें कि स्वास्थ्य खंड संगडाह में अब तक कुल 55 के करीब लोग पॉजिटिव पाए गए हैं तथा इनमें से 48 के लगभग लोग ठीक भी हो चुके हैं।