Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    • राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस आयोजित
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कोलर के जलमूसा से बुझेगी हरिपुर खोल पंचायत की प्यास-डा. बिन्दल
    हिमाचल प्रदेश

    कोलर के जलमूसा से बुझेगी हरिपुर खोल पंचायत की प्यास-डा. बिन्दल

    By Himachal VartaDecember 5, 2020
    Facebook WhatsApp

    3.6 करोड रुपये की वाली योजना पर बोरिंग मशीन ने किया कार्य आरम्भ

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में पेयजल, सड़कों और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास और विस्तार पर वह दिन-रात कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आमजन के स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद के परिणामस्वरूप हम नाहन क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान की ओर तीव्रता से आगे बढ़ रहे हैं और इस दिशा में ऐतिहासिक और रिकार्ड काम हो रहे हैं।
    डा. बिन्दल ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत पांवटा विकास खंड में पड़ने वाली हरिपुर खोल पंचायत दशकांे से पेयजल समस्या से जूझ रही थी वहां पानी पंहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरिपुर खोल पंचायत में लोगों को समुचित मात्रा में पेयजल उपलब्ध हो इसके लिए कोलर की जलमूसा नदी से टयूबवैल लगा कर हरिपुर खोल पंचपायत के खालों में टयूबवैल बना कर योजनाओं को अपग्रेड किया जाएगा।
    डा. बिन्दल ने कोलर के जलमूसा से हरिपुर पंचायत तक पेयजल पहुंचाने की योजना के बारे में बताते हुए कहा कि जलमूस के टयूबवैल का पानी हरिपुर खोल पंचायत की सभी योजनाओं में डाला जाएगा जिससे इस पंचायत की दशकों से चली आ रही पानी की किल्लत दूर होगी। उन्होंने कहा कि 3.6 करोड रुपये की लागत से बनने वाली इस योजना पर बोरिंग मशीन आज लगाई गई।
    डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि काश, पहले भी ऐसा सोचा गया होता, पहले भी यहां की प्यासी जनता के लिए पानी देने का प्लान बनाया जा सकता था, किन्तु यह क्यों नहीं हुआ इस पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।
    उन्होंने कहा कि नाहन विधान सभा क्षेत्र की पेयजल समस्या के समाधान के लिए लगातार योजनाओं पर कार्य चल रहा है। केवल जल जीवन मिशन के अन्तर्गत 12 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं जिससे नाहन क्षेत्र में पेयजल आपूति और अधिक सुदृढ़ होगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    • राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.