Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    • राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस आयोजित
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»पांवटा साहिब में अवैध खनन करते ट्रैक्टर पकड़े!
    हिमाचल प्रदेश

    पांवटा साहिब में अवैध खनन करते ट्रैक्टर पकड़े!

    By Himachal VartaDecember 6, 2020
    Facebook WhatsApp

    अवैध खनन करने पर 3 ट्रैक्टर के चालान कर वसूला 54 हजार रुपए जुर्माना

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है बावजूद इसके खनन माफिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। जिला सिरमौर के पांवटा साहिब की भगानी रेंज की टीम ने अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की है। टीम ने अवैध खनन कर रहे तीन ट्रैक्टर को पकड़ा और मौके पर ही उनसे भारी जुर्माना वसूल किया गया।

    जानकारी के अनुसार वन विभाग की भगानी रेंज के बीओ सचिन की टीम ने भगानी वन क्षेत्रों में अवैध खनन के संवेदनशील क्षेत्रों में औचक निरीक्षण शुरू किया। इस दौरान नदी और वन्य क्षेत्रों में अवैध खनन करते हुए तीन ट्रैक्टर पकड़े गए। जिसपर ट्रैक्टर संचालकों से 54,290 रूपए का जुर्माना वसूला गया।

    उधर, डीएफओ पांवटा साहिब कुनाण अंग्रीश ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि खनन करने वाले जहां पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वहीं, सरकार को राजस्व का चूना भी लगा रहे हैं। अवैध खनन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। अवैध खनन करने वालों की धरपकड़ के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    • राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.