13 में से 11 उम्मीदवार किए फाइनल
नाहन (हिमाचलवार्ता)। – प्रदेश में होने जा रहे नगर निकाय व पंचायती चुनाव को लेकर अब तेजी से माहौल गर्म होोता जा रहा है। जहां एक और नाहन नगर निकाय के चुनावों को लेकर भाजपा ने अभी तक अपने उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारे हैं तो वही पांवटा साहिब नगर निकाय के चुनाव में भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पांवटा साहिब के 13 वार्ड में से 11 पर प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं। जिनमें वार्ड नंबर 1 से मनजिंदर सिंह विका की पत्नी निर्मल कौर को मैदान में उतारा गया है। वार्ड नंबर 2 से दीपक को मैदान में उतारा है। वार्ड नंबर 3 से पिछली बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव हार चुके चमन सैनी की पत्नी को मैदान में उतारा है। वार्ड नंबर 4 से दीपा मैदान में है तो वही वार्ड 5 में भाजपा ने अभी तक कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। यह एससी महिला के लिए आरक्षित है। जबकि वार्ड नंबर 6 से भाजपा के युवा नेता सुशील तोमर को मैदान में उतारा है। वार्ड नंबर 7 से भी भाजपा ने अभी कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है।वार्ड नंबर 8 से इस बार संजय सिंघल को फिर से मैदान में उतारा जा सकता हैं। वार्ड नंबर 9 से नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष नवीन शर्मा की माता सुदेश शर्मा चुनाव मैदान में होंगी। वार्ड नंबर 10 से हेमा शर्मा को भाजपा ने टिकट दिया है। वार्ड 11 से डिंपल जबकि वार्ड नंबर 12 से जसमेर सिंह भूरा की पत्नी चुनाव मैदान में होंगी। वार्ड नंबर 13 से वर्तमान चेयरमैन सीमा चौधरी को मैदान में उतारा जा सकता है।