Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में 40 सड़कों को 2.80 करोड़ का नुकसान, बिजली बोर्ड को भी बड़ा झटका
    • किंकरी देवी के नाम पर संगडाह में प्रस्तावित पार्क का अधूरा निर्माण कार्य
    • नाहन अदालत परिसर को बम से उड़ने की धमकी
    • बिरोजा फैकट्री के नजदीक बरसाती नाले ने मचाया कहर
    • हाईकोर्ट के आदेशों की उड़ रही सरेआम धज्जियां एनएच 707 पर डायनामाइट से पहाड़ उड़ा कर
    • पुलिस थाना पुरुवाला ने सट्टा लगवाते युवक को रंगे हाथ पकड़ा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 9
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»जजरमा और छड़वा को सात दशक बाद प्रधान ने दी सड़क सुविधा, निभाया चुनावी वादा
    हिमाचल प्रदेश

    जजरमा और छड़वा को सात दशक बाद प्रधान ने दी सड़क सुविधा, निभाया चुनावी वादा

    By Himachal VartaMarch 2, 2021
    Facebook WhatsApp
    जजरमा और छड़वा को सात दशक बाद प्रधान ने दी सड़क सुविधा, निभाया चुनावी वादा

    नाहन (हिमाचल वार्ता)। जिला सिमौर के कुछ इलाके अभी भी सकड़ों से कोसों दूर है वैसे ही शिलाई विकास खण्ड की ग्राम पंचायत नाया के गावं जजरमा और छड़वा वास भी है जो आज तक सड़क सुविधा से महरूम थे, लेकिन नाया ग्राम पंचायत के वर्तमान प्रधान ने चुनाव जीतने से पूर्व ही अपना वायदा पूर्ण कर दिया था जिसका ग्रामीणों ने वर्तमान प्रधान का आभार व्यक्त किया है।

    ग्रामीणों का कहना है कि छडवा व जजरमा अनुसूचित जाती बहुल गावं है जहाँ के ग्रामीण सात दशक से सड़क के लिए तरस रहे थे। ग्रामीणों में रघुवीर सिंह , बलिराम, फकीर चंद , गोपी चंद, शुपा राम, सुख राम , अतर सिंह, जीत सिंह व सूरत सिंह, सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत नाया के वर्तमान प्रधान खजान सिंह चौहान ने चुनाव से पूर्व ग्रामीणों से वादा किया था कि वह चुनाव होने से पूर्व ग्रामीणों को सड़क सुविधा उपलब्ध करवाएंगे जिसे प्रधान ने बखूबी निभाया है।

    ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने इसी शर्त पर उन्हें चुनाव में विजयी भी बनाया। उन्होंने कहा कि आज तक जितने भी प्रधान पंचायत में बने है किसी ने भी जाजरमा और छडवा में रहने वाली अनुसूचित जाती के लोगों की समस्या को प्राथमिकता नही दी।

    केवल चुनावी वायदे करके अपनी राजनीति चमकाते रहे है जो व्यक्ति चुनाव से पूर्व समस्या का समाधान कर सकता है वह जीतने के बाद पंचायत का विकास अवश्य करेगा। इसलिए ग्रामीणों ने वर्तमान प्रधान को जिताने के लिए पूरा समर्थन दिया है।

    ग्रामीणों का कहना है कि बहुत कम राज नेता व जन प्रतिनिधि ऐसे होते है जो जनता के दुःख दर्द को समझते है। दोंनो गावों की सड़क निर्माण में लाखो रूपये खर्च हुए है जिसके लिए सभी ग्रामीण वर्तमान प्रधान के आभारी रहेंगे।  

    लोगों का कहना है कि उन्होंने वर्तमान विधायक हर्ष वर्धन चौहान व वर्तमान प्रदेश खाद्य एवं आपूर्ति निगम उपाध्यक्ष बलदेव तोमर से कई बार जजरमा व छडवा के लिए सड़क बनाने कि गुहार लगाई थी , लेकिन दोनों ही दिग्गज नेता ग्रामीणों को सड़क सुविधाएँ नही दे पाए है लेकिन वर्तमान प्रधान खजान सिंह चौहान ने चुनाव से पूर्व ही ग्रामीणों को सड़क सुविधाएँ उपलब्ध करवाई है।

    यदि ऐसे व्यक्ति को आगे लाया जाए जिनमे कार्य करने का ज़ज़्बा हो तो वह अवश्य ही पंचायत के विकास में योगदान देगा इसका जीता जागता उदाहरण नाया पंचायत के वर्तमान प्रधान है जिन्होंने न केवल सड़क बल्कि अन्य कई विकास कार्य चुनाव से पूर्व करवाए है। 

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • सिरमौर में 40 सड़कों को 2.80 करोड़ का नुकसान, बिजली बोर्ड को भी बड़ा झटका
    • किंकरी देवी के नाम पर संगडाह में प्रस्तावित पार्क का अधूरा निर्माण कार्य
    • नाहन अदालत परिसर को बम से उड़ने की धमकी
    • बिरोजा फैकट्री के नजदीक बरसाती नाले ने मचाया कहर
    • हाईकोर्ट के आदेशों की उड़ रही सरेआम धज्जियां एनएच 707 पर डायनामाइट से पहाड़ उड़ा कर
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.