नाहन (हिमाचलवार्ता)। -भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आज राहुल गांधी ने युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं प्रदेश अध्यक्षों का मार्गदर्शन किया। बैठक में राहुल गांधी ने निष्ठावान और सराहनीय कार्य करने वाले युवाओं को भी सम्मानित किया। राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर ( नाहन निवासी) को उनके संगठन के प्रति समर्पित किये गए 23 वर्षों के सराहनीय प्रयास के लिए सम्मानित किया।
राहुल गांधी द्वारा हिमाचल जैसे छोटे प्रदेश के युवा को इतना सम्मान देना पूरे हिमाचल युवा कांग्रेस के युवाओं के लिए गर्व की बात है। इस सम्मान के लिए सिरमौर जिला प्रभारी हिमाचल युवा कांग्रेस महासचिव प्रेम डोगरा, अलोद चौहान महासचिव, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार जलटा, पूर्व महासचिव इंतज़ार अली, अतर कपूर पूर्व महासचिव, कंवर ठाकुर पूर्व सचिव, यशवंत ठाकुर पूर्व सचिव, सुभाष चौधरी पूर्व प्रदेश सचिव, नरेंद्र परमार पूर्व प्रदेश प्रवक्ता,प्रदीप कुमार युंका अध्यक्ष पावँटा साहिब ।
अरुण ठाकुर युंका अध्यक्ष शिलाई, विवेक चौहान युंका अध्यक्ष रेणुका , मनीष भग्नाल युंका अध्यक्ष पच्छाद, सोहन राजपूत पूर्व अध्यक्ष नाहन युंका, अजय चौहान पूर्व युंका अध्यक्ष रेणुका , रविन्दर राणा पूर्व युंका अध्यक्ष शिलाई, पदम् नेगी, पंकज सिंगटा व एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विपुल शर्मा, जिला एनएसयूआई एनएसयूआई औअअक
कार्यकारिणी सदस्य अंकुर चौहान, अतुल चौहान, पंकज तोमर, अजय, सुमित राजपूत आदि युवाओं ने राहुल गांधी युवा कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लवारु ,राष्टीय युंका अध्यक्ष श्रीनिवास का दिल की गहराई से धन्यवाद किया है और विश्वास जताया है कि आने वाले समय में मनीष ठाकुर के माध्यम से प्रदेश में कांग्रेस संगठन मजबूत होगा।