Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पच्छाद में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के 7 पद भरे जाएंगे- सीडीपीओ
    • रोटरी के नवनियुक्त प्रधान ने की उपायुक्त प्रियंका वर्मा से मुलाकात
    • छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक 14 दिन के ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा..
    • विधान सभा उपाध्यक्ष का सिरमौर प्रवास कार्यक्रम
    • सिरमौर में 40 सड़कों को 2.80 करोड़ का नुकसान, बिजली बोर्ड को भी बड़ा झटका
    • किंकरी देवी के नाम पर संगडाह में प्रस्तावित पार्क का अधूरा निर्माण कार्य
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 10
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»नाहन स्थित नया बाजार में दो गुट्टा में खूनी जंग, पुलिस जुट जांच में!
    हिमाचल प्रदेश

    नाहन स्थित नया बाजार में दो गुट्टा में खूनी जंग, पुलिस जुट जांच में!

    By Himachal VartaMarch 10, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन/ दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, आधा दर्ज युवक घायल, टूटे गाड़ी के शीशे

    दुकानों के बाहर खड़ी बाइकों को नुक्सान, युवकों की तलाश में जुटी पुलिस

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला मुख्यालय नाहन के नया बाजार स्थित दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में आधा दर्ज से अधिक युवक घायल बताये जा रहे है। वहीँ, घटना में एक गाडी का शीशा भी टूट गया है। सुचना मिलने के उपरान्त थाना प्रभारी मानवेंद्र ठाकुर टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचे, परन्तु तब तक दोनों गुटों के युवक मौके पर फरार हो गए थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना बुधवार दोपहर को पेश आई।

    एक गुट नाहन शहर का है, जबकि दूसरा गुट जिले के ऊपरी क्षेत्र का बताया जा रहा है। दोनों गुटों में खूनी संघर्ष क्यों हुआ इसकी छानबीन में पुलिस टीम जुट गई है। जैसे ही खूनी संघर्ष शुरू हुआ तो नया बाजार के आसपास के दुकानदारों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

    मगर पुलिस टीम को गंभीर रूप से घायल एक युवक मिला जिसे टीम पुलिस थाना ले गई। घटना स्थल से फरार हुए अन्य युवकों की तलाश में दो पुलिस टीमें शहर चप्पा छान रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों गुटों रॉड, लोहे की पाइपें, सडक़ पर पड़ी हुई इंटर लॉक टाइलें, दुकान के बाहर रखी कोल्ड ड्रिंक की बोतलों से एक दूसरे पर प्रहार किया।

    इस खूनी संघर्ष में सडक़ के किनारे खड़ी एक कार का शीशा टूट गया, जबकि दुकानों के बाहर खड़ी बाइकों को नुक्सान भी पहुंचा है। फिलहाल पुलिस शहर भर में युवकों की तलाश में जुट गई है।

    नाहन सदर पुलिस थाना प्रभारी मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि खूनी संघर्ष में फरार युवकों की तलाश की जा रही है। मौके से एक घायल युवक मिला है। जिसे पुलिस थाना ले जाकर पूछताछ की जा रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • पच्छाद में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के 7 पद भरे जाएंगे- सीडीपीओ
    • रोटरी के नवनियुक्त प्रधान ने की उपायुक्त प्रियंका वर्मा से मुलाकात
    • छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक 14 दिन के ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा..
    • विधान सभा उपाध्यक्ष का सिरमौर प्रवास कार्यक्रम
    • सिरमौर में 40 सड़कों को 2.80 करोड़ का नुकसान, बिजली बोर्ड को भी बड़ा झटका
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.