Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»एचआरटीसी के आधा दर्जन कंडक्टर कोरोना पॉजिटिव , सैकड़ों की संपर्क में आए संक्रमित
    स्वास्थ्य

    एचआरटीसी के आधा दर्जन कंडक्टर कोरोना पॉजिटिव , सैकड़ों की संपर्क में आए संक्रमित

    By Himachal VartaMay 2, 2021
    Facebook WhatsApp

    प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने आज तक नहीं खंगाली ट्रेबल हिस्ट्री

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में कोरोना वायरस के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ रहे है। हालत यह है कि वर्तमान में जिला में करीब 16 सौ से अधिक एक्टिव मामले हो गए हैं। इन मामलों में अधिकतर के पांवटा साहिब , पच्छाद और नाहन विकास खंडों से हैं। यही नहीं कोरोना  की चपेट में अब हिमाचल पथ परिवहन निगम के ड्राइवर और कंडक्टर भी आ रहे हैं।

    जानकारी के मुताबिक हिमाचल पथ परिवहन निगम नाहन डिपो के करीब आधा दर्जन से अधिक कंडक्टर पॉजिटिव आए हैं। बताते है कि एचआरटीसी के 6 कंडक्टर कोरोना से संक्रमित है जिसके चलते लोगों में दहशत का माहौल बन गया है।

    आपको बता दें कि हिमाचल पथ परिवहन निगम के जो कंडक्टर कोरोना पॉजिटिव आए हैं उनके संपर्क में सैकड़ों लोग प्रतिदिन आए होंगें , लेकिन उनकी अभी तक ट्रैवल हिस्ट्री नहीं खंगाली गई कि ड्यूटी के दौरान कितने लोग उनके संपर्क में आये होंगे इसका कोई अता पता नहीं है।

    हिमाचल पथ परिवहन निगम कंडक्टर यूनियन के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि जिला सिरमौर में 6 कंडक्टर कोरोना पॉजिटिव आए हैं जबकि हिमाचल में दो कंडक्टरों की कोरोना से मृत्यु हो चुकी है। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो हिमाचल प्रदेश सरकार ड्राइवर कंडक्टर को कोरोना योद्धा का दर्जा देती है दूसरी ओर जिन कर्मचारियों की कोरोना से मौत हुई है उनके परिजनों को कोई भी आर्थिक सहायता नहीं दी गई है।

    उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि कोरोना योद्धाओं को आर्थिक मदद करें ताकि परिवार का निर्वाह हो सके। दिनेश कुमार ने कहा कि निगम में जितने भी चालक परिचालक है उन सभी का 2 या 3 महीने बाद कोरोना का टेस्ट करवाना अनिवार्य है क्योंकि कंडक्टर और ड्राइवर दिनभर सैकड़ों लोगों के संपर्क में आते हैं, जिसके चलते कोरोना का संक्रमण किसी को भी हो सकता है।

    उधर इस बारे में अड्डा प्रभारी नाहन धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि नाहन डिपो के छह कंडक्टर कोरोना पॉजिटिव आए हैं जो होम आइसोलेशन पर है। उन्होंने कहा कि यदि किसी कर्मचारी में सर्दी , जुकाम , बुखार के लक्षण है तो उन्हें छुट्टी दे दी जाती है और  कोरोना का टेस्ट करवाया जाता है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.