नाहन (हिमाचलवार्ता)। ज़िला सिरमौर की पांवटा साहिब कृष उपज मंडी में जहां इस बार रिकॉर्ड तोड़ गेहूं की खरीद हुई है । वहीं गेहूं खरीद की अंतिम तिथि सरकार द्वारा 10 जून निर्धारित है। 10 जून को गेहूं खरीद का क्रिए ऑनलाइन पोर्टल पर बन्द हो जाएगा।
इस विषेये में कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने बताया कि कृषकों से अनुरोध है कि वे 9 जून तक अपना गेहू मंडी में विक्रय करें ताकि किसानों को किसी प्रकार का ऑनलाइन भुगतान में कोई दिक्कत न आये।
उन्होंने जानकरीं देते हुए कहा कि यदि सरकार की तरफ से इसकी तिथि बढ़ाई जाती है, तो उसके लिए किसानों को सूचित कर दिया जाएगा।
दस जून को ऑनलाइन पोर्टल बन्द हो जाएगा। कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने सभी से निवेदन किया है कि सभी 9 जून तक अपनी गेहूं जमा करवा लें ताकि कोई समस्या न हो।
