Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    • करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अंडर-19 प्रतियोगिता में स्कूल का नाम रोशन किया
    • सतौन में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्य बताए : बलदेव तोमर तोमर
    • शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
    • जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
    • मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, October 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»हिमाचली उद्योगपति श्री महिन्द्र शर्मा को उत्तराखण्ड सरकार ने उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम प्रबन्धन बोर्ड में नामित किया
    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचली उद्योगपति श्री महिन्द्र शर्मा को उत्तराखण्ड सरकार ने उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम प्रबन्धन बोर्ड में नामित किया

    By Himachal VartaJune 9, 2021
    Facebook WhatsApp

    नयी दिल्ली (हिमाचलवार्ता)। उत्तराखण्ड सरकार ने उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम प्रबन्धन बोर्ड में हिमाचली उद्योगपति श्री महिन्द्र शर्मा को सदस्य मनोनीत किया है। उत्तराखण्ड शासन के सांस्कृति, धर्मस्व बिभाग के सचिव ने राजयपाल की ओर से इस सम्बन्ध में आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
    श्री महिन्द्र शर्मा ऊना जिला के बढेड़ा राजपूतां से सम्बन्ध रखते हैं और प्रसिद्ध दानबीर एवं प्रतिष्ठित उद्योगपति स्वर्गीय अमर नाथ शर्मा के पुत्र हैं।
    उत्तराखंड सरकार द्वारा उन्हें हिन्दू धार्मिक मामलों में बिशेष रूचि रखने वाले दानदाताओं की श्रेणी में इस प्रतिष्ठित बोर्ड में मनोनीत किया गया है जोकि हिन्दुओं के चार पावन स्थलों श्री बद्री नाथ, श्री केदार नाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री के प्रबंधन का कार्य देखते हैं।
    उत्तराखण्ड सरकार ने इस समिति में श्री महिन्द्र शर्मा के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अम्बानी के बेटे अनन्त अम्बानी तथा मुम्बई के प्रशिद्ध उद्योगपति एवं भारत में सबसे बड़े प्राइवेट स्टील उत्पादक जे एस डब्लू ग्रुप के चेयरमैन सज्जन जिंदल को भी नामित किया है।
    61 वर्षीय श्री श्री महिन्द्र शर्मा ए एन एस कंस्ट्रक्शन कम्पनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं जोकि देश भर में राष्ट्रीय महत्व की इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण, होटल, फ़ूड प्रोसेसिंग,  शिक्षा, रियल एस्टेट की अनेक परियोजनाओं का निर्माण कर रहे हैं।
    श्री महिन्द्र शर्मा अनेक धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हैं जोकि समाज के दबे कुचले , गरीब और पिछड़े बर्ग के सामाजिक आर्थिक उत्थान के लिए निरन्तर कार्य कर रही हैं। वह नई दिल्ली के इस्कॉन मन्दिर की नवीकरण /पुनरद्धार समिति के वाईस चेयरमैन हैं जोकि मन्दिर की साज सज्जा का कार्य देख रही है।
    वह दिल्ली में देश भर से एम्स जैसे अस्पतालों में अपना इलाज करबाने आये गरीब रोगियों को दवाई, उपकरण और खान पान की सुबिधा उपलब्ध करवाते हैं। वह दिल्ली के अस्पतालों के बाहर गरीब रोगियों और उनके परिजनों को पौषाहार प्रदान करने के लिए लंगर चलाते हैं। वह मैसूर में एड्स से पीड़ित स्ट्रीट चिल्ड्रन्स के इलाज के लिए आशा किरण हॉस्पिटल को नियमित रूप से आर्थिक सहायता प्रदान करते हैं। उन्होंने श्री केदार नाथ जी के गर्भ गृह में चांदी के आवरण के कार्य को सम्पन्न करने के लिए दो करोड़ रूपये दान दिए। उन्होंने माता चिंतपूर्णी जी के मन्दिर में भी चांदी के आवरण के कार्य को सम्पन्न करने के लिए दो करोड़ खर्च किये। वह हरी यमुना सहयोग समिति के वाईस चेयरमैन हैं जोकि पावन यमुना नदी की सफाई, यमुना तटों पर पौधरोपण, यमुना नदी में प्रदूषण कम करने सहित अनेक विकास और धार्मिक महत्त्व की परियोजनाओं पर कार्य कर रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    • करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अंडर-19 प्रतियोगिता में स्कूल का नाम रोशन किया
    • सतौन में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्य बताए : बलदेव तोमर तोमर
    • शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
    • जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.