Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»कोरोना काल में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं निभा रही अनुकरणीय भूमिका 
    स्वास्थ्य

    कोरोना काल में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं निभा रही अनुकरणीय भूमिका 

    By Himachal VartaJune 9, 2021
    Facebook WhatsApp
    नाहन (हिमाचलवार्ता)। कोरोना महामारी की रोकथाम में महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला सिरमौर के शिलाई उपमण्डल के 3 स्वयं सहायता समूह की 22 महिलाओं ने अनुकरणीय भूमिका निभा रही हैं। यह महिलाएं सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए उपमण्डल शिलाई के विभिन्न गांव को खुद सैनिटाइज कर रही हैं और लोगों को खुद तैयार किए हुए मास्क भी बांट रही हैं।
    उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परुथी ने बताया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाएं हर गतिविधी में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती हैं तथा इस कोरोना महामारी के दौरान भी यह महिलाएं लोगों को जागरूक करने में अहम भूमिका निभा रही हैं। जिला प्रशासन द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए समय-समय पर विभिन्न प्रशिक्षणों का आयोजन किया जाता है ताकि यह महिलाएं अपनी आर्थिकी को सुदृढ कर सकें। उन्होंने बताया कि इसी दिशा में नाहन के चौगान मैदान में इस वर्ष अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दो दिवसीय सिरमौरी फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया था जिसमें महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगभग 1 लाख 50 हजार से अधिक की कमाई की गई थी।
    खण्ड विकास अधिकारी शिलाई विनीत ठाकुर ने बताया कि इन 3 स्वयं सहायता समूह में वैष्णवी, साई और थारी माता स्वयं सहायता समूह शामिल हैं। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने कोरोना महामारी में सक्रिय भूमिका निभाई है। इन महिलाओं ने शिलाई उपमण्डल जैसे दुर्गम क्षेत्र के कई गांव को खुद सैनिटाइज किया है और लोगों को खुद तैयार किए हुए कपडे के मास्क भी बांटे हैं। कोरोना काल में इन महिलाओं ने गरीब और असहाय लोगों को उनके घर द्वार पर राशन भी मुहैया करवाया है। कोरोना महामारी को फैलने से रोकने के लिए यह महिलाएं जिला प्रशासन का हर प्रकार से सहयोग करने के लिए तत्पर हैं।
    विनीत ठाकुर ने बताया कि यह महिलाएं खण्ड स्तर पर आयोजित होने वाले विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेती रहती हैं। इन महिलाओं ने इस वर्ष होली के त्यौहार के उपलक्ष पर प्राकृतिक रंग बनाए थे जिनकी बिक्री खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय में की गई थी। इसके अतिरिक्त, इन महिलाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त कर बुरांस के फूलों से रस निकाल कर उसका विक्रय भी किया।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.