Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»बरसात में आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग रहें तैयार – डॉ परुथी
    हिमाचल प्रदेश

    बरसात में आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग रहें तैयार – डॉ परुथी

    By Himachal VartaJune 10, 2021
    Facebook WhatsApp

    संबंधित विभाग लोगों को समय रहते सचेत करने के तंत्र को करें मजबूत 

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परुथी ने आगामी मानसून के मद्देनजर विभिन्न विभागों को पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी भी प्रकार के जान और माल के नुकसान से बचा जा सके।
    आज यहाँ उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में आगामी मानसून की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने निर्देश दिए की शहरों और सड़क किनारे सभी नालियों की सफाई सही तरीके से होनी चाहिए तथा बाढ़ संभावित इलाकों में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न हो। उन्होंने कहा कि नदी किनारे रह रहे लोगों को बरसात के मौसम से पहले ही दूसरे स्थान पर जाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने लोगों को समय रहते सुचित करने के लिए व्यवस्था तैयार करने के निर्देश दिए ताकि एक दम जलस्तर बढ़ने से होने वाले सम्भावित नुकसान से बचा जा सके।
    उन्होंने लोक निर्माण, जल शक्ति, राजस्व तथा बिजली विभागों को संवेदनशील सड़कों, जलापूर्ति योजनाओं, बिजली की तारों, बाढ़ तथा भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की पहचान करने तथा जेसीबी चालकों के मोबाइल नंबर सहित सूची तैयार करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने स्वास्थ्य, जल शक्ति तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभागों को जल जनित रोगों के लिए दवाइयां, राशन और खाद्य सामग्री तथा क्लोरीन पाउडर की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
    डॉ परुथी ने सड़क किनारे सूखे पेड़ों की पहचान करने तथा पानी के टैंकों की सफाई करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न विभागों को अचानक आई बाढ़, आसमानी बिजली गिरने और सांप के काटने की स्थिति में क्या करना और क्या नहीं करना चाहिए के बारे में लोगों को जागरूक करने को कहा। उन्होंने बिजली विभाग को ढीली तारों की मुरम्मत करने और बिजली सम्बंधित शिकायतों का त्वरित निपटान करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को पुराने और क्षतिग्रस्त भवनों की पहचान कर सूचना साँझा करने के लिए कहा ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
    उन्होंने सभी विभागों को मानव जीवन और संपत्ति के नुकसान की नियमित रिपोर्ट राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र को रंगीन फोटो के साथ नियमित रूप से साझा करने को कहा ताकि नुकसान की वास्तविक स्थिति का पता लगाया जा सके।
    उपायुक्त ने शिक्षा विभाग को ऐसे छात्रों का पता करने के निर्देश दिए जो किसी नदी नाले को पार कर स्कूल पहुंचते हैं ताकि इस दिशा में समय रहते कारगर कदम उठाए जा सकें और किसी भी अप्रिय घटना को घटने से रोका जा सके।
    बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त प्रियंका वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.