Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मारकंडा नदी पर 27.50 करोड़ रुपये लागत के दो नये पुलों की नाहन क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात -डा. बिन्दल
    हिमाचल प्रदेश

    मारकंडा नदी पर 27.50 करोड़ रुपये लागत के दो नये पुलों की नाहन क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात -डा. बिन्दल

    By Himachal VartaJune 10, 2021
    Facebook WhatsApp

    मारकंडा नदी अब जीवनदायनी बनकर उभरेगी

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। सेंट्रल रोड़ फंड के अन्तर्गत नाहन विधानसभा क्षेत्र के दो अत्यंत महत्वपूर्ण पुलों के निर्माण के लिए 27.50 करोड़ रुपये की धनराशि की सौगात हासिल हुई है। मारकंडा नदी पर बनने वाले इन पुलांे से स्थानीय ग्रामीणो का जीवन अब आसान हो जाएगा, जबकि पूर्व मंे इस नदी की वजह से इनका जीवन दूभर बना हुआ था। नाहन विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नडडा मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर की ओर से सौगात माना जा रहा है जिसके लिए उनका हृदय से आभार प्रकट किया गया है।
    विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने यह जानकारी आज नाहन में मीडिया से सांझा करते हुए कहा कि मारकंडा नदी जो नाहन विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए बाधक थी, लोगों के आवागमन के लिए बरसात में भारी परेशानी का सबक थी, अब यह मारकंडा नदी जीवनदायनी बन कर उभरेगी।
    आजादी के बाद से आज तक कालाआम इलाके के लिए मारकंडा नदी को पार करने के लिए हरियाणा में निर्मित पुल पर से ही जाना पड़ता था। प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार और केन्द्र की नरेन्द्र मोदी भाजपा सरकार के आशीर्वाद से मारकंडा नदी पर शानदार पुल बनेगा जिससे हिमाचल से हिमाचल में जाने के लिए अब बैरियर समाप्त हो जाएंगे।
    ग्राम पंचायत शंभुवाला का कून गांव, नैहरला गांव, मक्कड़वाली गांव, ये ऐसे गांव हैं जो मारकंडा नदी पर पुल न होने से पूरी बरसात में टापू में रहने को मजबूर थे, उन्हें अब ‘‘डबल ब्रिज’’ का तोहफा दिया गया है। इन पुलों से मारकंडा नदी के समस्त इलाके पुलों से जुड जाएंगे।
    डा. बिन्दल के प्रयासों से मारकंडा नदी पर बना बनकला का पुल, मारकंडा नदी पर बना देवनी सलानी का पुल, मारकंडा नदी पर बना ढिमकी का पुल, मारकंडा सहायक नदी पर रूण पर बना अध्ंोरी का पुल, मारकंडा की सहायक नदी मझाडा खडड पर बना मझाड़ा पुल, मारकंडा की सहायक नदी त्रिलोकपुर पर बना बुढडियो का पुल, मारकंडा नदी पर निर्माणाधीन रूखड़ी का पुल, मारकंडा नदी की सहायक नदी बलसार खडड पर बलसार का पुल (निर्माणाधीन, मारकंडा की सहायक नदी रूण पर बनेगा भोगपुर सिंबलवाला का पुल (प्रशासनिक स्वीकृति)।
    अन्य पुलों की बात करें तो, मारकंडा की सहायक नदी पर जाबल का बाग कंडईवाला सड़क पर गदपेला के पुल को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। मारकंडा की सहायक नदी बकारला खडड पर निर्माणाधीन बकारले का पुल, मारकंडा की सहायक नदी रूण पर बनाना है नैरों कोटडी के पुल लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
    मारकंडे की नदी नीमवाली पर बनाया गया नीमवाली का पुल हरियाणा के सहयोग से सीआरएफ के तहत 9 करोड़ से निर्मित हुआ है।
    विकास की कहानी पुलों की जुबानी
    धौलाकुआं से परदूणी के मध्य बनाए गए तीन पुल, कोदेवाला सड़क पर बनाए गए दो पुल, लोह गढ़ सड़क पर बनाया गया एक पुल, भगतांवाला में लगाए जा रहे चार छोटे पुल, पालियो पंचायत की गुमटी में लगाए जा रहे चार छोटे पुल। भावी लक्ष्य में महत्वपूर्ण माजरा क्षेत्र का फतेहपुर-गुलाबगढ़ का पुल ( सीआरएफ के अन्तर्गत स्वीकृति का इंतजारद्ध झील बांकाबाड़ा में निर्मित होगा झील का पुल।
    मारकंडा की सहायक नदी पर बनाया गया खैरी के नाले का पुल, मारकंडे की सहायक नदी पत्थराला का खाला पर निर्माणाधीन पुल, मारकंडे की सहायक नदी, दो घाट खाले पर बनाया गया शानदार पुल। मारकंडा नदी पर बनेगा मंडेरवा का पुल, मारकंडा की सहायक नदी सलानी पर हरिजन बस्ती का पुल और भी अनेक छोटे बड़े पुलों का निर्माण जा रही है।
    लगातार सत्ता में रही कांग्रेस पार्टी ने नाहन विधानसभा क्षेत्र की जनता को, बिना पुलों के, बिना सड़कों क,े दो-राहे पर छोड़ दिया था। जनता केवल वोट देने की मशीन थी, जाति, धर्म और संप्रदाय के आधार पर वोट मांगते रहे।
    अब पुलों के निर्माण ने, सड़कों के निर्माण ने जनता की आंखें खोल कर रख दी हैं। पुल बन गए हैं, सड़क बन रही हैं, उस पर सभी जाति धर्म के लोग आवागमन करेंगे, सभी को लाभ होगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.