Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»छ: बेटियों का बाप और गर्भवती पत्नी का सुहाग उजाड़ गई खूनी सड़क
    हिमाचल प्रदेश

    छ: बेटियों का बाप और गर्भवती पत्नी का सुहाग उजाड़ गई खूनी सड़क

    By Himachal VartaJune 10, 2021
    Facebook WhatsApp

    गहरी खाई में गिरी पिकअप , चालक की मौके पर ही मौत एक घायल

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। राष्ट्रीयराज मार्ग 707 पर शिलाई बाजार से 500 मीटर दूर रोनहाट मार्ग पर पिकअप गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौके पर मौत हो गई है जबकी एक अन्य व्यक्ति को गहरी चोटें आई है। शिलाई प्रशासन ने फौरी राहत के तौर पर मृतक को 20 हजार व गंभीर घायल व्यक्ति को 5 हजार रुपये राशि दी है। शिलाई पुलिस मामला दर्जकर दुर्घटना होने के कारणों की जांच कर रही है।

    जानकारी के मुताबिक शहीद कल्याण गैस एजेंसी शिलाई की पिकअप गाड़ी नम्बर एचपी 17 – 9256 शिलाई बाजार में घरेलू गैस वितरण करने के लिए गैस लेकर गई थी, गैस वितरण के बाद गाड़ी वापिस मुड़ने के लिए रोनहाट मार्ग पर गई, जहां पर गाड़ी में तकनीकी खराबी आई और गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। चालक नरेश कुमार (47) गांव नाया की मौका पर मौत हो गई है जबकि दिनेश कुमार (37) गाँव नाया को गंभीर चोटें आई है।

    स्थानीय लोगों ने 108 के माध्यम से दुर्घटनाग्रस्त दोनो व्यक्तियों को शिलाई अस्पताल लाया गया है जहां से मृतक के शव का पोस्टमाटम करके परिजनों को सोंपा गया है जबकि घायल व्यक्ति का ईलाज चल रहा है। मृतक नरेश कुमार अपने पीछे 6 बेटियां व गर्भवती पत्नी को छोड़ गया है। परिवार का भरणपोषण करने वाला व्यक्ति खूनी सड़क खा गई है अब परिवार में अन्य जिम्मेदार व्यक्ति नही रहा है परिवार पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है।

    गौर हो कि राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर जगह जगह गहरे गड्ढे है और कंही भी सड़क पर पैरापिट नहीं है , जिसके कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती है। क्षेत्र वासियों ने इस मार्ग पर बेरिकेडिंग व पैरापिट लगाने की कई बार मांग की है लेकिन सम्बन्धित विभाग कुम्भकर्णी नींद नजर आ रहा है जिसके कारण कई परिवारों के चिराग बुज गए है तो कई परिवार ही खत्म हो गए है।

    शिलाई तहसीलदार निशा आजाद ने मृतक को 20 हजार व घायल व्यक्ति को 5 हजार फौरी राहत देने की पुष्टि की है। शहीद कल्याण गैस एजेंसी शिलाई प्रबंधक विजेन्द्र ठाकुर ने बताया कि चालक नरेश कुमार गैस एजेंसी के परिवार का सदस्य था इसलिए उनसे भी अधिक वह नरेश कुमार के परिवार का ध्यान रखेंगे। नरेश कुमार एक कुशल चालक था गाड़ी की तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटना हुई है। शहीद कल्याण गैस एजेंसी परिवार की सवेंदनाएँ मृतक परिवार के साथ है मृतक परिवार को हरसम्भव सहायता की जाएगी, नियमानुसार पीड़ित परिवार को जल्द सहायता राशि प्रदान हो ऐसी कोशिशें की जा रही है। मृतक अपने पीछे छ: बेटियां व गर्भवती पत्नी छोड़ गया है!

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.