Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्यमंत्री ने जीएसटी परिषद की 44वीं बैठक की सिफारिशों का स्वागत किया
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री ने जीएसटी परिषद की 44वीं बैठक की सिफारिशों का स्वागत किया

    By Himachal VartaJune 13, 2021
    Facebook WhatsApp
    शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जीएसीटी परिषद की 44वीं बैठक में कोविड-19 राहत और प्रबन्धन में प्रयोग होने वाली निर्धारित वस्तुओं पर जीएसटी दरों को 30 सितम्बर, 2021 तक कम करने के निर्णय का स्वागत किया है।
    जीएसटी परिषद की 44वीं बैठक आज नई दिल्ली में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से केन्द्रीय वित्त एवं काॅरपोरेट मामले मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
    जय राम ठाकुर ने एंबुलेंस पर जीएसटी दर को 28 प्रतिशत से 12 प्रतिशत करने, दाह संस्कार के लिए प्रयोग किए जाने वाली गैस, बिजली व अन्य भट्टियों पर 18 प्रतिशत से पांच प्रतिशत करने और ब्लैक फंगस के उपचार में प्रयोग होने वाली एम्पोटैरिसिन बी पर जीएसटी माफ करने के निर्णय की भी सराहना की।
    मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की सिफारिशों के अनुरूप कोविड उपचार में प्रयोग होने वाले चिकित्सा ऑक्सीजन, वैंटिलेटर्ज, ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर व जनरेटर, वैंटिलेटर मास्क, कैन्यूला व हेलमेट, बीएपीएपी मशीन, उच्च प्रावह नेजल कैन्यूला उपकरण, कोविड टैस्टिंग किट, पल्स ऑक्सीमीटर और दवाओं पर जीएसटी दर को 12 प्रतिशत से पांच प्रतिशत करने के प्रस्ताव का भी स्वागत किया।
    उन्होंने कहा कि परिषद की जीएसटी दरों पर छूट की सिफारिशें लोगों को अपेक्षित राहत प्रदान करेंगी।
    जय राम ठाकुर ने कोविड महामारी से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए प्रदेश सरकारों को प्रदान किए जा रहे सहयोग के लिए भारत सरकार का भी आभार व्यक्त किया।
    उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने शिमला से वर्चुअल माध्यम से बैठक में भाग लिया।
    अतिरिक्त मुख्य सचिव जे.सी. शर्मा तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.