Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर में बारिश और तूफान ने बरपाया कहर, फलदार फसलों को भारी नुकसान
    हिमाचल प्रदेश

    सिरमौर में बारिश और तूफान ने बरपाया कहर, फलदार फसलों को भारी नुकसान

    By Himachal VartaJune 13, 2021
    Facebook WhatsApp
    नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर जिला में बीती रात हुई बारिश व तूफान से भारी नुकसान की खबर है खासकर सिरमौर जिला के ऊपरी इलाकों में तूफान से भारी कहर बरपाया है। बारिश व तूफान से खासकर तूफान से आडू ,सेब,पलम, अखरोट, खुमानी सहित कई फलों का नुकसान हुआ है।

    बातचीत में शिलाई विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले पंजोड गांव निवासी रामभगत सरस्वती ने बताया कि भारी तूफान के चलते जहां उनकी आड़ू की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है वही तूफान के कारण दूसरे पेड़ पौधे भी नष्ट हुए है उन्होंने बताया कि इस पूरे क्षेत्र में देर रात हुई बारिश व तूफान से काफी नुकसान हुआ है। इसी गांव के एक अन्य  निवासी रण सिंह का मकान तूफान के कारण क्षतिग्रस्त हुआ है।

    उन्होंने बताया कि तूफान के कारण एक बड़ा पेड़ उनके घर पर गिर गया जिससे मकान की छत पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है और मकान को काफी नुकसान है। बारिश और तूफान के कारण सिरमौर जिला के मैदानी इलाकों में भी नुकसान की खबर है। राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कई अन्य सड़कों पर जगह-जगह पेड़ गिरे जिससे कई स्थानो पर कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा। ग्रामीणों ने बताया की कल रात आये तूफान और ओलावृष्टि के चलते किसानों और बागवानों को करोड़ों रुपयों की क्षति हुई है।

    ग्रामीणों ने हिमाचल सरकार से अमंग की है की जिनकी फस्को को नुकसान हुआ है उन्हें उचित मुआवजा दिया जाये।  रात्रि को हुए तकरीबन एक घण्टे आये तूफान व बारिश ने तांडव मचाया जहां उपमंडल पांवटा साहिब समेत कई इलाकों में भारी तूफान ने तबाही मचाई है। वहीं पांवटा के कई जगह बिजली रात को भी बाधित रही क्योंकि कई बिजली के खंभे सड़कों पर आकर गिर गए।

    वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता विद्युत मंडल पांवटा साहिब ने ये जानकारी साझा की है, कि  प्रातः समय मे आये भारी तूफान के कारण विद्युत मंडल पांवटा साहिब के अधीनस्थ विद्युत संरचनाओं को भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि बहुत से बिजली के खंभे  व तारें टूट गई है, परिणामस्वरूप विद्युत मंडल पांवटा साहिब  के अधीनस्थ अधिकतर क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है। लेकिन अब विद्युत कर्मी लाइनों को दुरुस्त करने में जुटे हुए है, और शीघ्र ही लाइन दुरुस्त कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर  दी जाएगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.