Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»आत्मसंयम रखें तो कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है-डॉ. परूथी
    स्वास्थ्य

    आत्मसंयम रखें तो कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है-डॉ. परूथी

    By Himachal VartaJune 14, 2021
    Facebook WhatsApp
    नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में अब तक 156365 लोगों की कोरोना की टेस्टिंग की गई है जिनमें से 15145 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे और 14671 लोग कोरोना संक्रमण से जंग जीत चुके हैं तथा अब जिला में केवल 270 एक्टिव केस रह गए हैं।
    यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परुथी ने देते हुए बताया कि जिला में कोरोना का रिकवरी रेट 96.8 प्रतिशत है जबकि पॉजिटिविटी रेट 9.6 प्रतिशत है और मृत्यु दर 1.3 प्रतिशत है। जिला में अभी तक 204 लोगों की कोरोना की वजह से मत्‍यु हुई है।
    उन्होंने बताया कि अब तक 141027 लोग कोविड-19 टीका लगा चुके हैं जिनमें 116895 लोग कोविड टीका की प्रथम डोज लगवा चुके हैं और 24132 लोगो ने दोनों डोज लगवा लिए हैं।
    डॉ परुथी ने बताया कि जिला के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में कुल 384 बेड की सुविधा उपलब्ध है जिन्में फिलहाल 39 लोग स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं और 231 लोग होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने बताया कि 16 कोरोना मरीज डॉ वाई एस परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज में, 12 सिविल हॉस्पिटल सराहां, 06 पांवटा साहिब और 05 बडू साहिब में भर्ती है।
    उन्होंने कहा कि 3 सी व 2 डब्ल्यू के नियमों का पालन करके हम कोरोना महामारी से अपना व अपने परिवार का बचाव कर सकते हैं। कोविड संक्रमण से बचाव के लिए हमें 3 सी जिसमें पहला सी क्राउडीड प्लेस यानि भीड-भाड वाले स्थानों पर जाने से बचना चाहिए जिसमें सामाजिक कार्यक्रम जैसे शादी समारोह इत्यादि शामिल हैं। दूसरे सी में क्लोज कॉन्टेक्ट अर्थात किसी भी व्यक्ति के सीधे सम्पर्क से हमें अपने आप को बचाना है। तीसरे सी में कन्फाईंड पलेस अर्थात होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों को बिलकुल बंद कमरे में नहीं रहना चाहिए, वहां शुद्ध हवा की व्यवस्था होनी चाहिए। शुद्ध हवा मिलने से शरीर के सभी अंग अच्छी प्रकार काम करेगें और हम कोरोना संक्रमण से जल्दी स्वस्थ हो सकते हैं।
    2 डब्ल्यू में पहला है वियर मास्क। जब भी हम घर से बाहर निकलें मास्क को ठीक से पहनना सुनिश्चित करें। दूसरे डब्ल्यू में वाश योर हैन्ड यानि अपने हाथों को समय-समय पर साबुन से धोएं या सेनिटाईजर से साफ करते रहें।
    उन्होनें बताया कि यदि कोरोना की तीसरी लहर के दौरान हम आत्मसंयम रखेंगे तो कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। यदि हम 3 सी व 2 डब्ल्यू के नियमों का ध्यान रखें तो हम कोरोना संक्रमण से बचे रहेंगे और इस संक्रमण को फैलने से भी रोक सकंेगे।
    उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह लापरवाही करने से बचें और अनावश्यक रूप से बाजार व भीड़भाड़ वाली जगहों में न जाएं तथा कोविड-19 मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करना सुनिश्चित करें तभी इस संक्रमण से बचा जा सकता है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.