Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पूर्वाभ्यास का उद्देश्य मतगणना प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी प्रकार से सम्पन्न कराना- मनमोहन शर्मा
    • जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के 28 मई को द्वितीय चरण में हुए मतदान व मतों की गणना के उपरांत चुनावों का परिणाम घोषित।
    • शिलाई क्षेत्र में बोलेरो कैम्पर दुर्घटनाग्रस्त, महिला की मौत और कई लोग घायल
    • तृतीय चरण के मतदान के लिए सभी तैयारियां पूर्ण – मनमोहन शर्मा
    • विकास खण्ड सोलन के द्वितीय चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • सिरमौर में द्वितीय चरण में 85.16 प्रतिशत मतदान दर्ज – जिला निर्वाचन अधिकारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, May 30
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»सड़क के अभाव में 108 कर्मियों ने जंगल में करवाया महिला का प्रसव
    स्वास्थ्य

    सड़क के अभाव में 108 कर्मियों ने जंगल में करवाया महिला का प्रसव

    By Himachal VartaJune 14, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल निर्माता डॉ. वाईएस. परमार के गृह क्षेत्र पच्छाद के गांव काटली की एक महिला ने सड़क सुविधा न होने के जंगल में ही बच्चे को जन्म दे दिया। इस दौरान 108 एम्बुलेंस कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने बच्चे की सफलतापूर्वक डिलीवरी करवाई।

    मीडिया से बात करते हुए बीएमओ डॉ. संदीप शर्मा ने बताया कि मामला पच्छाद के पानवा बस स्टॉप के समीप एक गांव का है। जहां से चंद रोज पहले 108 एंबुलेंस के लिए फोन आया था। परंतु सड़क सुविधा न होने के कारण एंबुलेंस को पानवा स्थित स्टॉप पर खड़ा करने के बाद एंबुलेंस में तैनात कर्मचारियों ने प्रसव पीड़ित महिला के परिजनों से संपर्क साधा और बताई गई लोकेशन की ओर पैदल चल पड़े।
    जंगल में जब कर्मचारियों ने प्रसव पीड़ित महिला की हालत देखी तो वहीं जंगल में महिला की डिलीवरी करवा दी। डिलीवरी के बाद महिला और बच्चे को सुरक्षित सराहां अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डिलीवरी प्रोटोकॉल के मुताबिक 48 घंटे निगरानी में रखने के बाद जच्चा बच्चा दोनों को आवश्यक उपचार के बाद 102 एंबुलेंस के माध्यम से घर भेज दिया।
    पच्छाद विधानसभा क्षेत्र प्रदेश की राजनीति में एक अहम स्थान रखता है। लेकिन कहीं न कहीं आज भी इस क्षेत्र के कुछ इलाके मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। विधानसभा क्षेत्र में आज भी दर्जनों गांव ऐसे हैं जहां पर सड़क सुविधा नहीं है। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में आजादी के बाद पिछले 6 दशकों से कांग्रेस का राज रहा है। हालांकि लगातार पिछले दो बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों ने यहां से जीत हासिल की है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • पूर्वाभ्यास का उद्देश्य मतगणना प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी प्रकार से सम्पन्न कराना- मनमोहन शर्मा
    • जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के 28 मई को द्वितीय चरण में हुए मतदान व मतों की गणना के उपरांत चुनावों का परिणाम घोषित।
    • शिलाई क्षेत्र में बोलेरो कैम्पर दुर्घटनाग्रस्त, महिला की मौत और कई लोग घायल
    • तृतीय चरण के मतदान के लिए सभी तैयारियां पूर्ण – मनमोहन शर्मा
    • विकास खण्ड सोलन के द्वितीय चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.