Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»कोरोना से बचाव के लिए 3 सी व 2 डब्ल्यू के नियमों का पालन अनिवार्य-डा. परूथी
    स्वास्थ्य

    कोरोना से बचाव के लिए 3 सी व 2 डब्ल्यू के नियमों का पालन अनिवार्य-डा. परूथी

    By Himachal VartaJune 14, 2021
    Facebook WhatsApp

    उपायुक्त कार्यालय में हुआ सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। 3 सी व 2 डब्ल्यू के नियमों का पालन करके हम कोरोना महामारी से अपना व अपने परिवार का बचाव कर सकते हैं। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डा. आर.के. परूथी ने उपायुक्त कार्यालय के सभागार में एक प्रमुख राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र समूह द्वारा आयोजित सर्व धर्म प्रार्थना सभा में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए दी।
    उपायुक्त ने बताया कि कोविड संक्रमण से बचाव के लिए हमें 3 सी जिसमें पहला सी क्राउडीड प्लेस यानी भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचना चाहिए जिसमें सामाजिक कार्यक्रम जैसे शादी समारोह इत्यादि शामिल हैं। दूसरे सी में क्लोज कॉन्टेक्ट अर्थात किसी भी व्यक्ति के सीधे सम्पर्क से हमें अपने आप को बचाना है। तीसरे सी में कन्फाईंड पलेस अर्थात होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों को बिलकुल बंद कमरे में नहीं रहना चाहिए, वहां शुद्ध हवा की व्यवस्था होनी चाहिए। शुद्ध हवा मिलने से शरीर के सभी अंग अच्छी प्रकार काम करेंगे और हम कोरोना संक्रमण से जल्दी स्वस्थ हो सकते हैं।
    2 डब्ल्यू में पहला है वियर मास्क। जब भी हम घर से बाहर निकलें मास्क को ठीक से पहनना सुनिश्चित करें। दूसरे डब्ल्यू में वाश योर हैन्ड यानी अपने हाथों को समय-समय पर साबुन से धोएं या सैनिटाइजर से साफ करते रहें।
    उन्होनें बताया कि यदि कोरोना की तीसरी लहर के दौरान हम आत्मसंयम रखेंगे तो कोरोना संक्रमण को गंभीर होने से रोका जा सकता है। यदि हम 3 सी व 2 डब्ल्यू के नियमों का ध्यान रखें तो हम कोरोना संक्रमण से बचे रहेंगे और इस संक्रमण को फैलने से भी रोक सकंेगे।
    प्रार्थना के दौरान उपायुक्त ने बताया कि हमारा शरीर पांच तत्वों से बना है तथा महात्मा गांधी के अनुसार प्रार्थना छठा तत्व है जो हमारे शरीर को बिमारियों से लड़ने और शीघ्र स्वस्थ होने में सहायता करता है। उन्होंने कहा कि जिन व्यक्तियों की कोविड बिमारी के कारण मृत्यु हुई है, उनकी आत्मा की शान्ति के लिए और जो इस बिमारी से जूझ रहे हैं, उनके शीघ्र स्वास्थ्य की कामना के लिए हमें भगवान से प्रार्थना करनी चाहिए।
    उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में अभी भी 270 लोग कोरोना संक्रमित है जिनमें 239 होम आइसोलेशन में और 31 लोग अस्पतालों में उपचाराधीन है। जो लोग होम आइसोलेशन मे है वह योगा व प्राणायाम करें ताकि उनके फेफड़े अच्छी तरह काम करें। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह अपना और अपने परिवार का टीकाकरण अवश्य करवाएं। टीकाकरण के उपरांत यदि कोरोना संक्रमण होता भी है तो वह जानलेवा नहीं होगा। यदि हम इन बातों का ध्यान रखें तो हम कोरोना महामारी की तीसरी लहर को आने से रोक सकते हैं। इस कार्य के लिए हमें सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता है।
    सर्वधर्म प्रार्थना सभा में जामा मस्जिद नाहन के मौलाना अब्दुल हसन इमाम, गुरुद्वारा दशमेश अस्थान नाहन के ग्रंथी भाई लक्ष्मण सिंह, जगन्नाथ मन्दिर के पंडित सुदीप तिवारी ने प्रार्थना कर लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
    इसके उपरांत, जिन लोगों का कोरोना से निधन हुआ है उनकी आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.