नाहन (हिमाचलवार्ता)। जगरूकता अभियान के चलते समाजसेवी रोशन लाल शास्त्री जी पहुंचे अम्बोआ और ग्रामवासियों द्वारा किया गया जोशीला स्वागत । रविवार को ग्राम अम्बोआ में नव निर्मित श्री परशुराम मंदिर में रोशन लाल शास्त्री का स्वागत किया गया ।रोशन लाल शास्त्री ने बताया वर्तमान में हमारा लक्ष्य कोरोना महामारी से लड़ना है जिसके लिए हमे सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करना है। इस मोके पर शास्त्री द्वारा ग्रामवासियो को सेनिटाइजर और मास्क वितरण किये गए। शास्त्री जी द्वारा यह मुहीम लगातार चलाई जा रही है। इस मुहीम में शास्त्री को बुजुर्गो के आशीर्वाद के साथ साथ युवाओ का भरपूर साथ मिल रहा है।
स्वागतकर्ता ग्रामवासियो ने बताया की शास्त्री द्वारा चलाई गयी इस मुहीम हमारा भरपूर सहयोग एवं भविष्य में शास्त्री के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर खड़े है। युवाओ द्वारा शास्त्री का उत्साहित स्वागत किया गया और युवाओ ने कहा की शास्त्री के सहयोग के लिए हम हमेशा उनके साथ है और बातो ही बातो में युवाओ ने भविष्य में होने वाले बदलावों के लिए भी मंशा साफ़ कर दी।
शास्त्री ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा की सभी से मिलकर उत्साहित महसूस हुआ और कहा कोरोना महामारी से बचे और लोगो को इस महामारी के प्रति जागरूक करते रहे। इस मोके पर सभी ग्रामवासी मौजूद रहे।
