Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»पांवटा में रिहायशी मकान में लगी भीषण आग, लाखों का समान जलकर राख
    हिमाचल प्रदेश

    पांवटा में रिहायशी मकान में लगी भीषण आग, लाखों का समान जलकर राख

    By Himachal VartaJune 14, 2021
    Facebook WhatsApp
    नाहन (हिमाचलवार्ता)। गुरु की नगरी पांवटा साहिब की पातलियों पंचायत में एक घर के कमरे में अचानक आग लगने से कमरे में रखा डेढ़ लाख का सारा सामान जल कर राख हो गया है। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग काबू पा लिया।
    जानकारी के अनुसार कुलवीर कौर पत्नी गुरमीत सिंह निवासी गांव पातलियों, बाता मण्डी तह पांवटा साहिब जिला सिरमौर ने पांवटा पुलिस को बताया कि बीती रात जब इनके पति घर के समीप खेत में पानी देने के लिए गए थे, बच्चे सास व ससुर के कमरे में टेलीविजन देख रहे थे तो करीब 11 बजे अचानक घर की लाइट बंद हो गई तो वह व इसकी सास, ससुर व बच्चे कमरे से बाहर आये। उन्होंने देखा कि दुसरे कमरे से धुआं निकल रहा था और  बिजली की तारों में स्पार्किंग हो रही थी। जिसके बाद उन्होंने पड़ोसियों को बुलाया और फिर गरीब 11:45 बजे फायर ब्रिगेड को फोन किया। फायर ब्रिगेड ने कमरा में लगी आग को बुझा दिया।
    जिस कमरा मे आग लगी थी उस कमरे में इनके डबल बेड, गद्दे , बेड के अंदर कपड़े, रजाईयां (8), बिस्तर, इसके अलावा कमरे में टीवी , पंखा, कूलर, फोन, एक अलमारी (गोदरेज),  अलमारी के नगद 5,000, पहनने के कपड़े, बच्चों की स्कूल ड्रेस, किताबों सहित सिलेंडर की पासबुक, एटीएम कार्ड , एलआईसी पॉलिसी बॉन्ड आदि सारा जल गया है।
    आग लगने से करीब डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौके का जायजा कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी पांवटा  बीर बहादुर ने बताया की पुलिस ने मौके का मुआयना कर लिया है और आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.