Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»मुख्यमंत्री ने सीवर जेटिंग और लीटर पिकिंग मशीनों को रवाना किया
    शिमला

    मुख्यमंत्री ने सीवर जेटिंग और लीटर पिकिंग मशीनों को रवाना किया

    By Himachal VartaJune 15, 2021
    Facebook WhatsApp

    शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला के रिज से सामाजिक उत्तरदायित्व के अन्तर्गत पावरग्रिड काॅरपोरेशन आॅफ इण्डिया लिमिटेड (पावरग्रिड) द्वारा नगर निगम शिमला को प्रदान की जा रही एक ट्रक माउंटेड सीवर जेटिंग मशीन और एक लिट्टर पिकिंग मशीन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

    मीडिया के साथ बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पावरग्रिड ने हिमाचल प्रदेश को चार विशेष प्रयोजन वाहन (एसपीवीज) प्रदान करने के लिए 1.98 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। उन्होंने कहा कि वैक्यूम क्लीनर से लैस एक ट्रक माउंटिड स्वीपिंग मशीन और एक ट्रक माउंटिड कम्पैक्टर गत वर्ष दिसम्बर, 2020 में ही नगर निगम शिमला को सौंप दिए गए थे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पावरग्रिड की पहल नगर निगम शिमला में स्मार्ट सिटी अधोसंरचना सृजित करने में उपयोगी साबित होगी। उन्होंने कहा कि यह मशीनें शहर में स्वच्छता बनाए रखने में सहायक सिद्ध होगी। इन आधुनिक प्रौद्योगिकीयुक्त मशीनों से विशेषकर पहाड़ी क्षेत्रों के कठिन रास्तों में साफ-सफाई की प्रक्रिया में आसानी होगी।

    शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, महापौर नगर निगम शिमला सत्या कौण्डल, उप-महापौर शैलेन्द्र चैहान, उपाध्यक्ष हस्तशिल्प और हथकरघा निगम संजीव कटवाल, प्रधान सचिव शहरी विकास रजनीश, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, नगर निगम शिमला के आयुक्त आशीष कोहली, निदेशक (कार्मिक) पावरग्रिड वी.के. सिंह, पावरग्रिड के उत्तरी क्षेत्र-प्प् के कार्यकारी निदेशक कैलाश राठौर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.