जल रक्षकों की नियुक्ति के लिए सभी उम्मीदवार माजरा कार्यालय में दें उपस्थिति
नाहन (हिमाचलवार्त)। जिला सिरमौर में जल शक्ति उप मण्डल माजरा के अतंर्गत 17 जल रक्षकों कि नियुक्ति के लिए जिन उम्मीदवारों ने 10 मई, 2021 तक अपने आवेदन जमा किए हैं, उन सभी आवेदकों को अपने मूल दस्तावेजों सहित जल शक्ति कार्यालय माजरा में अपनी उपस्थिति देनी होगी। यह जानकारी सहायक अभियन्ता जल शक्ति उप-उपमण्डल माजरा ने दी।उन्होंने बताया कि इस उपमण्डल के अतंर्गत ग्राम पंचायत पुरूवाला, पातलियों, बहराल, पिपलीवाला के लिए 21 जून, ग्राम पंचायत पलहौड़ी, हरिपुरखोल, कोलर के लिए 22 जून तथा ग्राम पंचायत रामपुर भारापुर, माजरा, मिश्रवाला, धौलाकुंआ के लिए 23 जून निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि सभी अभ्यार्थी अपनी पंचायत की तिथि के अनुसार ही अपने मूल दस्तावेजों सहित कार्यालय में उपस्थित हों।