नाहन (हिमाचलवार्ता) :- एक ओर जहां कोरोना का कहर अभी पूरी तरह खत्म भी नहीं हुआ कि लोगों को अब बरसात के पानी की चिंता सताने लगी। अभी कुछ लोग कोरोना से उभरे ही है, लेकिन वहीं दूसरी तरफ अब गरीब लोग या जिनके घरों पर छत नहीं है,वे लोग अपने घरो को बचाने मे लिए जुट गए हैं।प्रदीप चौहान जहां मजदूरों के हक के लिए हमेशा आवाज उठाते हैं। बरसात में लोगों के घरों की छत टपकती है। उनके लिए युवा नेता ने त्रिपाल का प्रबंध किया है। साथ ही गरीबों को राशन भी उपलब्ध करवाया है
जानकारी के मुताबिक पांवटा साहिब की सालवाला पंचायत में कुछ ऐसे परिवार हैं। जिनके मकान कच्चे हैं और बरसात मे उनके घरों की छतें टपकती है।
इनमें कुछ विधवा महिलाएं भी शामिल है। ऐसे लोगों को युवा नेता ने अपनी निजी नीति से तिरपाल खरीदकर प्रदान की है। साथ ही गरीब परिवारों को राशन भी उपलब्ध करवाया है।
इस मौके पर प्रदीप चौहान ने कहा कि हम सभी को अपने सामर्थ्य के मुताबिक जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आना चाहिए ताकि कोई जरूरतमंद परेशान ना हो ।