Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    • करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अंडर-19 प्रतियोगिता में स्कूल का नाम रोशन किया
    • सतौन में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्य बताए : बलदेव तोमर तोमर
    • शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
    • जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
    • मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, October 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं से उप-चुनावों के लिए तैयार रहने का आग्रह किया
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं से उप-चुनावों के लिए तैयार रहने का आग्रह किया

    By Himachal VartaJune 18, 2021
    Facebook WhatsApp
    शिमला (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के हाल ही में तीन दिवसीय सम्मेलन ने पार्टी को राज्य सरकार की उपलब्धियों पर विचार करने के साथ-साथ मण्डी संसदीय क्षेत्र सहित फतेहपुर व जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्रों के लिए होने जा रहे उप-चुनावों और आगामी आम चुनावों के लिए पार्टी को तैयार करने का अवसर प्रदान किया है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए यह बात कही।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन दिवसीय बैठकों के दौरान पार्टी पदाधिकारियों, विधायकों और 2017 के विधानसभा मंे पार्टी प्रत्याशियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान विभिन्न बोर्डों और निगमों के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों के साथ भी बैठक आयोजित हुई। उन्होंने कहा कि यह बैठक 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी का खाका तैयार करने में महत्वपूर्ण साबित हुई है।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि उप-चुनावों के लिए कार्यक्रम की घोषणा होते पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी सभी उप-चुनावों में विजय प्राप्त करने को लेकर आश्वस्त है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कोरोना के मामलों में कमी आई है, जो प्रदेश के लोगों के लिए राहत का संकेत है। उन्होंने कहा कि सरकार वर्तमान स्थिति से भली-भांति अवगत है और यह सुनिश्चित कर रही है कि निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन हो तथा किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोविड-19 के लिए टीकाकरण अभियान में और तेजी लाई जाएगी।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    • करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अंडर-19 प्रतियोगिता में स्कूल का नाम रोशन किया
    • सतौन में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्य बताए : बलदेव तोमर तोमर
    • शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
    • जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.