Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    • करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अंडर-19 प्रतियोगिता में स्कूल का नाम रोशन किया
    • सतौन में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्य बताए : बलदेव तोमर तोमर
    • शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
    • जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
    • मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, October 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»ऊना में 400 करोड़ रुपये की लागत से दो प्रमुख परियोजनाएं स्थापित होगींः मुख्यमंत्री
    हिमाचल प्रदेश

    ऊना में 400 करोड़ रुपये की लागत से दो प्रमुख परियोजनाएं स्थापित होगींः मुख्यमंत्री

    By Himachal VartaJune 20, 2021
    Facebook WhatsApp
    शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां कहा कि हिन्दुस्तान पैट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड ने ऊना जिले में 125 किलो लीटर प्रतिदिन क्षमता का अनाज आधारित इथेनाॅल प्लांट स्थापित करने का निर्णय लिया है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि इथेनाॅल प्लांट और उच्च क्षमतायुक्त रेल-फैड पीओएल टर्मिनल स्थापित करने के लिए प्रदेश सरकार ऊना जिले में लगभग 70 एकड़ भूमि प्रदान करेगी।
    उन्होंने कहा कि इथेनाॅल उत्पादन के लिए प्रदेश के कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना जिलों के अलावा पंजाब के निकटवर्ती जिलों होशियारपुर और रूपनगर से भी चावल और मक्की इत्यादि प्रमुख कच्चा माल खरीदा जाएगा।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजनाएं 400 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित की जाएगीं। इससे लगभग 300 लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर प्राप्त होने के अलावा प्रदेश में विकास की गति में तेजी आएगी। इससे राज्य के वार्षिक राजस्व में राज्य माल एवं सेवाकर (एसजीएसटी) के रूप में प्रदेश को 20 से 25 करोड़ की आय अर्जित होने की सम्भावना है।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि यह मामला नई दिल्ली में उन्होंने केन्द्रीय पैट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के समक्ष उठाया था और प्रदेश में हिन्दुस्तान पैट्रोलियम द्वारा इथेनाॅल प्लांट स्थापित करने का आग्रह किया था। इथेनाॅल संयंत्र में अनाज से इथेनाॅल बनाया जाता है, जिसे पैट्रोल और डीजल में मिश्रित करने से प्रदेश में वाहनों से उत्सर्जित होने वाले प्रदूषण में कमी आएगी, इससे प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण में सहायता मिलेगी।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    • करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अंडर-19 प्रतियोगिता में स्कूल का नाम रोशन किया
    • सतौन में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्य बताए : बलदेव तोमर तोमर
    • शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
    • जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.