Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»नाहन में मनाया गया 7वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस
    स्वास्थ्य

    नाहन में मनाया गया 7वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

    By Himachal VartaJune 21, 2021
    Facebook WhatsApp

    विधायक, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य लोगों ने किया योग

    योग दिवस पर योग करते गणमान्य वासी।

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। – 7वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष पर आज शिमला से ऑनलाइन माध्यम के द्वारा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने योग अभ्यास किया जिसमें जिला मुख्यालय नाहन से विधायक नाहन एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, उपायुक्त सिरमौर डॉ. आर.के. परूथी, पुलिस अधीक्षक के. सी. शर्मा सहित अन्य लोगों ने भाग लिया।
    आज यहां एसएफडीए हॉल, नाहन में आयुष विभाग की ओर से आयोजित सातवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग अभ्यास करनें के उपरान्त विधायक नाहन एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस भारतीय संस्कृति का प्रतीक है।
    उन्होंने कहा कि जीवन में सकारात्मकता और शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने के लिए योग को महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य योग के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करने के साथ लोगों को तनाव मुक्त करना भी है। योग, भारतीय ज्ञान की पांच हजार वर्ष पुरानी विरासत है, जिसके प्रणेता महर्षि पतंजलि को माना जाता है। योग साधना में जीवन शैली का पूर्ण सार समाहित किया गया है।
    डॉ. बिंदल ने कहा कि हमारे देश के अनेक योगियों जिनमें स्वामी विवेकानंद, स्वामी श्रद्धा नन्द, बाबा रामदेव और श्री श्री रविशंकर ने दुनिया में योग का प्रचार-प्रसार करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से ही योग को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है जिसके परिणाम स्वरूप 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में हर वर्ष मनाया जा रहा है।
    उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व योग की महत्ता को समझ रहा है। जीवन किस प्रकार से जीना है, जीवन का ज्ञान, आयु का ज्ञान, योग के माध्यम से विश्व को पता चला है। आज न केवल भारत, अपितु विश्व के 145 देश योग की सीमाओं के अतंर्गत आ चुके हैं। उन्हांेने निरोगी जीवन यापन करने के लिए लोगों को योग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष चार पुरुषार्थों की प्राप्ति केवल स्वस्थ शरीर व स्वस्थ मन से हो सकती है। उन्होंने बताया कि हर साल योग दिवस अलग थीम के आधार पर मनाया जाता है। इस साल 2021 की थीम है ‘बी विद योग, बी एट होम’ होगी यानी ‘योग के साथ रहें, घर पर रहें।
    कार्यक्रम के दौरान डॉ. बिंदल ने कोरोना से बच्चों के बचाव हेतु आयुष्मान् भव पुस्तिका का विमोचन भी किया। इस पुस्तिका को आयुष विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण व शिक्षा विभाग द्वारा तैयार किया गया है।
    इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त प्रियंका वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के.के.पराशर, अधीक्षण अभियन्ता जल शक्ति विभाग जे.एस. चौहान, जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. राजेन्द्र देव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.