नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब युवा कांग्रेस ने बढ़ती हुई खाद्यान्न पदार्थों की महंगाई व निरंतर बढ़ते हुए पेट्रोल डीजल के दाम और छात्रों की समस्याओं को लेकर एसडीएम पोंटा साहिब के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन पत्र सौंपा।
ज्ञापन पत्र सोंपते समय मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव व जिला सिरमौर युवा कांग्रेस प्रभारी एलोद चौहान पोंटा साहिब युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप राजपूत शिलाई विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष अरुण राणा मुख्य तौर पर उपस्थित रहे। औ
युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप राजपूत ने कहा है कि जिस तरह से निरंतर पेट्रोल व डीजल और साथ ही खाद्यान्न पदार्थों की दामों में निरंतर वृद्धि हो रही है इससे कहीं ना कहीं आम आदमी की आर्थिक स्थिति पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है एक और आम जनता सरकार से राहत की आस लगाए बैठी है प्रदेश व केंद्र सरकार इसके विपरीत कोरोना महामारी में आम जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है।
जिससे की आम जनता का जीवन निर्वाह करना बहुत ही मुश्किल हो गया है साथ ही पौंटा साहिब के अध्यक्ष ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने जुलाई व अगस्त के माह में प्रथम द्वितीय व तृतीय वर्ष की अंतिम परीक्षा लेने का फैसला किया है जो कि बिल्कुल ही छात्र विरोधी फैसला है परीक्षाएं करवाने से कोरोना संक्रमण बढ़ सकता है।
उन्होंने मांग की है कि प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्रों को प्रमोट किया जाए वह फाइनल ईयर के छात्रों की ऑनलाइन परीक्षाएं ली जाए, जिससे कि छात्र सुरक्षित रहेगा।
