Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, July 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कमीशन व बैच से भर्ती अनुबन्ध नियमित कर्मचारियों को मिले सीनियोरिटी
    हिमाचल प्रदेश

    कमीशन व बैच से भर्ती अनुबन्ध नियमित कर्मचारियों को मिले सीनियोरिटी

    By Himachal VartaJune 22, 2021
    Facebook WhatsApp

    प्रदेश खाद्यपूर्ती निगम के उपाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल अनुबन्ध नियमित कर्मचारी संगठन का प्रतिनिधि मंडल  प्रदेश उपाध्यक्ष एल आर कांटा की अगवाई  में  शिलाई  में प्रदेश खाद्यपूर्ती निगम के प्रदेश उपाध्यक्ष बलदेव तोमर  से  मिला।
    इस मौके पर संगठन के प्रदेश प्रवक्ता देवेंद्र शर्मा जिला अध्यक्ष नरेश  शर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, तथा ब्लॉक कार्यकारिणी अन्य कर्मचारी जी आर ठाकुर, दिनेश मालवीय,रिखी राम शर्मा, जोगिंदर ठाकुर मनीष शर्मा केवल शर्मा जगत ठाकुर व कमलेश शर्मा आदि मौजूद रहे।अनुबन्ध कर्मचारियों ने बलदेव तोमर को  डेट ऑफ जोइनिंग से वरिष्ठता की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा और कहा कि वे इस मांग को सरकार के समक्ष रखे ताकि उनकी मांग जल्दी पूरी हो।कर्मचारियों ने बताया कि 2008 के बाद सरकार ने कमीशन पास व बैच के आधार पर भर्ती हुए कर्मचारियों को अनुबन्ध पर रखा गया, यह अनुबन्ध आरम्भ में 8 साल उसके बाद समय समय पर 6साल 5साल व 3 साल का किया गया जिससे कर्मचारियों को न केवल लंम्बे समय तक अनुबन्ध को झेलना पड़ा बल्कि उन्हें वितीय नुकसान के साथ साथ  अपनी वरिष्ठता को भी गवाना पड़ा। प्रदेश भर मे कर्मचारी अपनी इस मांग को लेकर पिछले तीन चार सालों से ज्ञापन दे कर थक चुके है लेकिन सरकार ने अभी तक हम लोगों की मांग को अनसुना किया है। राज्य नागरिक आपूर्ति निगम में कार्यरत कर्मचारी जगत ठाकुर ने बताया कि उन्हें अनुबन्ध में लिपिक के पद पर 6 साल काटने पड़े जबकि उनके ऑफिस का पियोन उनसे रेगुलर होने से पहले प्रमोट हो कर उनका सीनियर बन गया।अनुबन्ध से नियमित कर्मचारियों का कहना है कि यही हाल सभी विभागों के कर्मचारियों का है,इसलिए सरकार को इन विसंगतियों को दूर करके कर्मचारियों को उनका हक समय से  दिया जाए ताकि उन्हें सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर न होना पड़े।सरकार अनुबन्ध से नियमित कर्मचारियों के सब्र का इम्तिहान न ले।प्रतिनिधि मंडल में शामिल सभी कर्मचारियों ने बताया कि बलदेव तोमर ने उनकी   मांगों को ध्यान से सुना और आश्वासन दिया कि उनकी इस मांग को वो मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे और इसे पूरा करने का हर सम्भव प्रयास करेंगे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.