Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    • करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अंडर-19 प्रतियोगिता में स्कूल का नाम रोशन किया
    • सतौन में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्य बताए : बलदेव तोमर तोमर
    • शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
    • जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
    • मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, October 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर में कैच द रेन’ अभियान के अतंर्गत वर्षा जलके समूचित सग्रह को सुनिश्चित करने के लिए बैठक आयोजित
    हिमाचल प्रदेश

    सिरमौर में कैच द रेन’ अभियान के अतंर्गत वर्षा जलके समूचित सग्रह को सुनिश्चित करने के लिए बैठक आयोजित

    By Himachal VartaJune 22, 2021
    Facebook WhatsApp

    पर्वतधारा योजना के अतंर्गत जामन की सैर औरकाटली पंचायत में 5.18 करोड़ किए जा रहे हैं व्यय

    नाहन (हिमाचलवार्ता)।-जिला मुख्यालय नाहन स्थित उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आज जल शक्ति विभाग द्वारा कैच द रेन अभियान के अतंर्गत बरसात के मौसम मेंजल संग्रह के लिए सभी सम्बन्धितविभागीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजितकी गई जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त सिरमौर डॉ. आर.के.परूथी ने की। बैठक के दौरानजिला में सूखा प्रभावित क्षेत्रों में इस अभियान के अतंर्गत अधिक कार्य करने और पारम्परिकजल स्त्रोतों संरक्षण और संवर्धन पर बल देने के बारे में चर्चा की गई।बैठक के दौरान उपायुक्त ने जल शक्ति विभाग, राजस्व विभाग,ग्रामीण विकास विभाग, वन विभाग की कार्यकारी कमेटी गठित करने और अन्य विभागों को इस कमेटी की देख रेख में कार्य करने के निर्देश दिए ताकि इस अभियान को सफल बनाया जा सके। इसके अतिरिक्त उन्होने नेहरू युवाकेन्द्र और ग्रामीण विकास विभाग के अतंर्गत सभी गैर सरकारी संगठन के सदस्यों औरयुवक मण्डलों को इस अभियान से जोडने के निर्देश दिए।उन्होंने बताया कि जिला में जल शक्ति विभाग कीतकनीकी सहायता से सभी पंचायतों, स्कूलों और अन्य चयनित स्थानों पर वाटर हार्वेस्टिंगहेतु गड्ढे,  रूफ टॉफ टैक का निर्माण करना और चौकडैम बनाए जाएगे जिसके लिएसंबंधित विभागों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त संचयन कीभंडारण क्षमता को बढ़ाने के लिये अतिक्रमणों और टैंकों की सिल्ट को हटायाजाएगा और व्यर्थ बह रहे जल को वापस लाने के लिये पारंपरिक जल संचयन संरचनाओंजैसे कि छोटे कुएँ और गहरे बड़े कुओं की मरम्मत की जाएगी।उन्होंने बताया कि ‘कैच द रेन’ अभियान के तहत सिरमौरमें जल संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा पारम्परिक स्त्रोतों केसंरक्षण और संवर्धन पर विशेष बल दिया जा रहा है। उन्होंने जल शक्ति तथापंचायती राज विभाग से कहा कि वे जिला के पारम्परिक जल स्त्रोत, बावड़ियों,बोर-कुओं इत्यादि की सूची एकत्रित कर डाटा तैयार करें ताकि इन्हें मिशन मोड में ठीक करवाया जा सके। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य जल संग्रहण के प्रतिअधिक से अधिक लोगों को जागरूक करना है ताकि उपयुक्त जल भण्डारण सुनिश्चित कियाजा सके।
    उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर द्वारा पर्वतधारा योजना की घोषणा के बाद सिरमौरमें इस योजना के अतंर्गत जामन की सैर और काटली पंचायत को चयनित कियागया है , जिसके अतंर्गत जिला के 7 विभागजिसमंे ग्रामीण विकास, वन, जल शक्ति, कृषि, उद्यान, पर्यटन, मत्स्य पालन व हिम उर्जा के माध्यम से 5.18करोड़ रूपये व्यय किए जा रहे हैं। उन्हाेंने बताया कि इस योजना के तहत विलुप्त होरहे जलस्रोतों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। वन विभाग की ओर से छोटे-बडे जल संचायन ढांचों का निर्माण कार्य किया जा रहा हैऔर इन पंचायतो में योजना के तहत जल संग्रहण, तालाबों के निर्माण केसाथ-साथ उनका रखरखाव किया जाएगा। इसके अतिरिक्त ग्रामीण विकास विभागसिंचाई के लिए वर्षा जल संचयन सरचनाएं तैयार करेगा और इस क्षेत्र में कृषि कोबढ़ावा देने के लिए बंजर भूमि को खेती करने योग्य बनाएगा। वन  विभाग ने इस क्षेत्र में बांस, औषधीय व फलों के पौधों को रोपित किया है। जल शक्ति विभाग इन पंचायतों में मिट्टी के कटावको रोकने के लिए छोटे बड़े चेक डैम का निर्माण करेगा और 20 कूलों व जोहड कीमुरम्मत करेगा।उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र को बाद में पर्यटनगतिविधियों से जोड़ा जाएगा जिसके लिए पर्यटन विभाग को सभी तैयारियां पूर्णकरने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्तअन्य विभागों द्वारा दिए गए प्रस्तावों कोजल्द ही पूरा करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।इस बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त प्रियंका वर्मा, अधीक्षणअभियंता जल शक्ति विभाग जे.एस. चौहान, जिला राजस्व अधिकारी नरायण चौहान,ग्रामीण विकास अभिकरण अधिकारी कल्याणी गुप्ता सहित अन्य संबंधित विभागों केअधिकारी भी उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    • करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अंडर-19 प्रतियोगिता में स्कूल का नाम रोशन किया
    • सतौन में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्य बताए : बलदेव तोमर तोमर
    • शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
    • जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.