नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष पर पूरे हिमाचल प्रदेश में जगह जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इसी कड़ी में गुरु की नगरी पांवटा साहिब में भी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग की अगुवाई मे हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।
इसी दौरान सर्वप्रथम हवन यज्ञ किया गया। हवन मे आहुति दी गयी। इसी दौरान कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता व मजदूर नेता प्रदीप चौहान मौजूद रहे।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने बताया कि हिमाचल के आन बान और शान राजा वीरभद्र सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर कांग्रेस कमेटी पांवटा साहिब द्वारा एक छोटा सा कार्यक्रम रखा गया है।
जिसमें राजा वीरभद्र सिंह की दीर्घायु और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई। चौधरी किरनेश जंग ने बताया कि राजा वीरभद्र सिंह के जन्म दिन के उपलक्ष हवन यज्ञ किया गया है।
उन्होंने हमेशा ही हिमाचल वासियों के लिए तन-मन-धन से कार्य किया है। सारा हिमाचल उनके द्वारा किये गए कार्यों की सराहना करता रहेगा।