Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, July 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर के किसान 15 जुलाई तक करवा सकेंगे मक्की व धान की फसलों का बीमा
    हिमाचल प्रदेश

    सिरमौर के किसान 15 जुलाई तक करवा सकेंगे मक्की व धान की फसलों का बीमा

    By Himachal VartaJune 25, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के किसान पुर्नोत्थान प्रधानमन्त्री फसल बीमा योजना के अतंर्गत 15 जुलाई तक खरीफ मौसम की फसलों का बीमा करवा सकेंगे। यह जानकारी उप निदेशक कृषि डॉ. पवन कुमार ने दी।

    उन्होंने बताया कि इस वर्ष सरकार ने खरीफ मौसम 2021 में मक्की तथा धान की फसलों को भी फसल बीमा के लिए शामिल किया है। किसान इन फसलों का बीमा अपने नजदीकी लोकमित्र केन्द्रों के माध्यम से करवा सकते है।

    इच्छुक किसान अपने दस्तावेज जैसे जमाबन्दी आधार कार्ड, बैंक पास बुक, बिजाई प्रमाण पत्र आदि लेकर लोकमित्र केन्द्रों से आनलाईन पार्टल पर आवेदन कर सकते है।

    उन्होंने बताया कि मक्की की फसल के लिए कुल बीमित राशि 30 हजार रूपये तथा धान की फसल की कुल बीमित राशि भी 30 हजार रूपये निर्धारित की गई है। जबकि मक्की की फसल के लिए 48 रुपये प्रति बीघा तथा धान की फसल के लिए भी 48 रूपये प्रति बीघा प्रीमीयम राथि अदा करनी पड़ेगी।

    पुर्नगठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अन्तर्गत अदरक की फसल की बीमित राशि 1.50 लाख रुपये जबकि किसान को 600 रू० प्रति बीघा देय राशि निर्धारित की गई हैं, वहीं टमाटर की फसल की बीमित राशि एक लाख रूपये निधारित की गई है जबकि किसान को 400 रूपये प्रति बीघा प्रीमीयम राशि का भुगतान करना होगा।

    उन्होंने बताया कि अदरक की फसल का बीमा करवाने के लिए अन्तिम तिथि 30 जून तथा टमाटर की फसल का बीमा करवाने के लिए अन्तिम तिथि 31 जुलाई 2021 निर्धारित की गई है।

    ऋणी किसानों के लिए यह फसल बीमा योजना ऐच्छिक कर दी गई है। जो किसान इस योजना का लाभ नहीं लेना चाहते, वह किसान अपने नजदीकी बैंक शाखा मे जाकर बताएं कि वह इस योजना का लाभ लेना नहीं चाहते।
    जिला के सभी किसानो से निवेदन करते हुए कहा कि मक्की तथा धान की फसलों का बीमा करवाएं ताकि फसलों को उपरोक्त कारणों से नुकसान होने पर बीमा कम्पनियों से मुआवजा मिल सके।

    पुर्नाेत्थान प्रधानमन्त्री फसल बीमा के लिए एग्रीकल्चर इथोरेन्स कम्पनि को चयनित किया गया है। अधिक जानकारी हेतू किसान अपने नजदीकी कृषि अधिकारी कार्यालय से भी सम्पर्क कर सकते हैं

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.