Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, July 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»बढ़ती महंगाई और तेल कीमतों के खिलाफ शिलाई कांग्रेस का प्रदर्शन , सरकार के खिलाफ नारेबाजी
    हिमाचल प्रदेश

    बढ़ती महंगाई और तेल कीमतों के खिलाफ शिलाई कांग्रेस का प्रदर्शन , सरकार के खिलाफ नारेबाजी

    By Himachal VartaJune 25, 2021
    Facebook WhatsApp
    युवा कांग्रेस नेता शिलाई में मंहगाई के खिलाफ प्रदर्शन करते।
    युवा कांग्रेस नेता शिलाई में मंहगाई के खिलाफ प्रदर्शन करते।

    नाहन (हिमाचलवार्ता)।  लगातार बढ़ रही महंगाई को लेकर युवा कांग्रेस का विरोध लगातार जारी है सिरमौर जिला की शिलाई में आज युवा कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और बढ़ती महंगाई का विरोध किया।

     युवा कांग्रेस इकाई शिलाई ने प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की है, युवा कांग्रेस ने लॉकडाउन के दौरान जनता की अनदेखी व लापरवाही करने वाली कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाए है।
    जिला सिरमौर युवा कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र जालटा ने रैली को सम्बोधित करते हुए बताया कि सरकार दमनकारी नीतियों का इस्तेमाल कर रही है। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने प्रदेश की जनता से रोजगार छीन लिए है, बाकी कसर केंद्र, प्रदेश की सरकार पूर्ण कर रही है, देश की जनता को अपना जीवन यापन करने में दम घुट रहा है, गरीब, असहाय लोग भुखमरी की कगार पर आ गए है।
    युवा कांग्रेस सिरमौर प्रभारी एलाद चौहान, प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव अतर कपूर, पूर्व शिलाई युवा कांग्रेस अध्यक्ष कंवर ठाकुर, संजीव पुंडीर, प्रमोद कुमार, बलदेव सिंह , सचिन शर्मा, प्रकाश राणा, टिंकू, पंकज सिंगटा, नगीन शर्मा ,जगपाल चौहान, विजय सिंह, विपुल शर्मा, रविंदर ठाकुर, संदीप मिंटा, विक्रम ठाकुर, विनोद ठाकुर, कपिल चोवालटा,  मदन ठाकुर, यशपाल तोमर, अजय शर्मा, तपेन्द्र ठाकुर, वीनू, कपिल पोजटा, कमल चौहान, किशन सिंह, बिलम सिंगटा, विवेक तोमर, वेद प्रकाश ठाकुर, बलबीर सिंगटा, यशपाल ठाकुर, रविंदर ठाकुर ने रोष भरे स्वर में बताया कि बढते पेट्रोल, डीजल के दामों ने प्रदेश की कमर तोड़ दी है, प्रदेश व केंद्र सरकार मूल समस्याओं का समाधान करने की जगह समस्याएं बढ़ाकर लोगो का गला घोंट रही है, जनता का शोषण कर रही है, इसलिए धरना प्रदर्शन के माध्यम से घेराव किया जा रहा है प्रदेश में कोरोना सक्रमण ने लगभग 90 प्रतिशत जनता को बेरोजगार कर दिया है, प्रदेश में जीवन निर्वाह करना मुश्किल हो गया है, लघु उद्योग, मजदुर वर्ग व रेडीफड़ी लगाकर मजदूरी करने वाले परिवार आर्थिक रूप से खत्म हो गए है।
    सरकार ने पेट्रोल, डीजल सहित खाद्य सामग्री के मूल्य अत्यधिक बढ़ा दिए है जिससे मध्यम व गरीब तबका प्रभावित हो रहा है। सरकार जनता की समस्याओं का जल्द समाधान करें, रोजमर्रा की वस्तुओं सहित पेट्रोल, डीजल के दामों को जल्द आधा करें , लॉकडाउन में प्रदेश की जनता का जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई राहत कोष से करें, किराए पर रह रही जनता का किराया मकान मालिकों से माफ करवाएं, लघु उद्योग, रेहड़ी फड़ी सहित छोटे व्यापारियों को बैंकों से ऐसे ऋण की व्यवस्था करवाएं जिसमे ब्याजदर न हो, तथा कम से कम 5 साल वापिस जमा करवाने की अवधि हो।
    यदि सरकार जनता की समस्याओं को मध्यनजर रखते हुए राहत नही देती है तो युवा कांग्रेस पहले प्रदेश स्तरीय और फिर केंद्र स्तरीय आंदोलन करेगी, तथा जनता के हितों को दिलाने का रास्ता बनाकर सरकार में बैठे लोगों से इस्तीफे की मांग कर उग्र आंदोलन करेगी, यह बाते युवा कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन के दौरान कही है। इस अवसर पर दर्जनों युवा कार्यकर्ता, सदस्य व कांग्रेस के नेता शामिल रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.