Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, July 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शादियां करके लोगों से पैसा ऐंठ कर फरार होने वाली दुल्हन पुलिस गिरफ्त में !
    हिमाचल प्रदेश

    शादियां करके लोगों से पैसा ऐंठ कर फरार होने वाली दुल्हन पुलिस गिरफ्त में !

    By Himachal VartaJune 25, 2021
    Facebook WhatsApp
    शादियां कर लोगों का पैसा लूटने वाली महिलाएं पुलिस हिरासत में।

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। पुलिस थाना पांवटा साहिब में शादी कर लूट का मामला सामने आया है। मामले में दुल्हन जेवर और पैसे लेकर फरार हो गई। जानकारी के मुताबिक बब्बर सिंह, निवासी गांव पीपलीवाला, तहसील बिलासपुर, यमुनानगर, हरियाणा में पुलिस थाना पांवटा साहिब में शिकायत दर्ज करवाई की इसके जानकार दो व्यक्तियों पृथी सिंह निवासी ग्राम बिहटा, बिलासपुर, हरियाणा तथा ऋषि पाल निवासी ग्राम मंगलोर, बिलासपुर, हरियाणा ने इससे संपर्क करके कहा कि इनकी हिमाचल में रिश्तेदारी है और यह लोग इसकी शादी हिमाचल में करवा सकते हैं, जिस पर उसने शादी के लिए हां कर दी ।

    दस फरवरी 2021 को उपरोक्त दोनों आरोपी शिकायतकर्ता बब्बर सिंह को माजरा लेकर आए और वहां पर उसको अनीता तथा रतन सिंह से उनके घर पर मिलवाया तथा शादी के बारे में बातचीत की। आरोपी रतन सिंह ने शिकायतकर्ता को आशा ( पुत्री जगदीश निवासी रोनहाट, शिलाई ) नाम की लड़की से मिलवाया और बताया कि यह उसके ताऊ की बेटी है।

    आशा कि माता की मृत्यु हो गई है इस कारण आशा व उसका भाई सतीश पिछले 7-8 सालों से इनके पास ही रहते हैं और बताया कि आशा के माता पिता की कुछ देनदारिया भी हैं जिसे शिकायतकर्ता को चुकाना होगा। 14 फरवरी को इन दोनों की शादी की बात पक्की हो गई और दिनांक 20 मार्च को उपरोक्त सभी आरोपियों ने मिलकर बब्बर सिंह तथा आशा की शादी सिख रीति रिवाज के अनुसार गुरुद्वारा पांवटा साहिब में करवा दी।

    उसी दिन होटल ग्रैंड रिवेरा में एक पार्टी भी आयोजित की गई पार्टी के दौरान आरोपी ने आशा के माता पिता का कर्ज चुकाने के लिए बब्बर सिंह से पैसे भी मांगे जिस पर बब्बर सिंह ने वहीं पर अनीता व रतन सिंह को 1,50,000 रुपये दे दिए। उसके बाद 14 अप्रैल को रात के समय करीब 2:30 बजे उसकी पत्नी आशा उसके द्वारा दिए गए सारे जेवरात तथा उसका मोबाइल फोन लेकर घर से फरार हो गई जिसे बब्बर सिंह द्वारा बहुत तलाशा गया पर वह नहीं मिली।

    शिकायतकर्ता ने इस संबंध में रतन सिंह व अनीता से भी पूछताछ की लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उपरोक्त सभी आरोपी आपस में मिलकर नाम पता बदल कर शादी करके लोगों से पैसे ऐंठने का धंधा करते हैं। आशा देवी का असली नाम शीला देवी पुत्री हीरा सिंह निवासी कांडो हरियास, तहसील रेणुका जी है।

    उपरोक्त शिकायत के आधार पर पुलिस थाना पांवटा साहिब में मामला दर्ज कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है। मामले में शीला तथा अनीता को गिरफ्तार किया जाकर पूछताछ जारी है जबकि अन्य आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में छानबीन के दौरान यह भी पता चला है शिला ने इसी प्रकार पहले भी तीन शादियां की है और उसके विरुद्ध पुलिस थाना चंडी मंदिर में भी मामला दर्ज है जिसमे वह एक वर्ष का कारावास भी काट चुकी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.