नाहन (हिमाचलवार्ता)। –महंगाई को लेकर हिमाचल प्रदेश में युवा कांग्रेस का विरोध लगातार जारी है। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ आज जिला सिरमौर युवा कांग्रेस ने जिला मुख्यालय नाहन में सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया।
युवा काग्रेस का कहना है कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा मंहगाई कम करने के वायदे के साथ सत्ता पर काबिज हुई थी। लेकिन आज मंहगाई सातवें आसमान पर है। मीडिया से बात करते हुए जिला युवा कांग्रेस सिरमौर प्रभारी अलौद चौहान ने कहा कि आज का युवा बेरोजगारी व मंहगाई से परेशान है और सरकार जनता के कपड़े उतारने पर आ पहुंची है!
केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने कोरोना महामारी में भी कोई राहत न देते हुए उल्टा मंहगाई की मार आम जनता पर थोपी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नाकामी का खामियाजा आज आम जनता को भुगतना पड़ रहा है और चारों तरफ से लोगों पर महंगाई की मार पड़ रही है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि पेट्रोल और डीजल की बढ़ाई कीमतों को वापिस लिया जाए।
सिरमौर युवा कॉग्रेस प्रभारी अलौद चौहान ने कहा कि प्रदेश की जनता बढ़ती महंगाई से बहुत परेशान हो चुकी है। नाहन युवा कांग्रेस ने महंगाई व पेट्रोल डीज़ल गैस तथा सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर युवा कांग्रेस ने कोरोना प्रोटोकॉल के तहत विरोध प्रदर्शन किया । युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नाहन कोंग्रेस भवन से नाहन बाजार होते हुए डीसी ऑफिस तक प्रदर्शन किया तथा नारेबाजी की।
जिला युवा कॉग्रेस उपाध्यक्ष ओपी ठाकुर ने कहां कि एक तो कोरोना महामारी के कारण जंहा लोगो के धंधे , व्यवसाय व नोकरियाँ चौपट हो गई वही आम लोगो पर तेल की कीमतें बढ़ने व महंगाई का बोझ भी बढ़ रहा है । कोरोना काल मे सरकार को जंहा लोगो को राहत देनी चाहिए इसके विपरीत केंद्र सरकार आम आदमी की जेब पर डाका डालकर पैसा लूट रही है।
एर
पूर्व में केंद्र की कांग्रेस सरकार में 2013-14 में पहले अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 140 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थी उस समय भी पेट्रॉल की कीमतें 75 – 80 रुपये व डीज़ल की 60 – 65 रुपये के बीच थी जबकि जब से मोदी सरकार सत्ता में आई है तो अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे की कीमतों में लगातार गिरावट रही है और वर्तमान में कच्चे तेल की कीमत 40 से 50 डॉलर प्रति बैरल तक है लेकिन बावजूद उसके पेट्रॉल डीज़ल बराबर होकर 90 से 100 रुपये तक पहुंच गया है और सरकार ने देश की आम जनता पर महंगाई का बोझ डाल दिया है।
इस मौके प्रदेश कॉग्रेस सचिव आशिक़ मोहम्मद , वेद प्रकाश, एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष राहुल शर्मा , सचिव विक्रम शर्मा , युवा नेता बलभद्र सिंह, कुशव, अनुज शर्मा, नितेश, दीपक जाट, अभिषेक, मनीष, सचिन, मनुज,रजत, अंकित, राजेश, विशाल, साहिल, राहुल सैनी ,सूरज, इत्यादि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
