Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, July 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सराहां के शराब ठेके की नीलामी 4.65 करोड़ में हुई, जिला में सरकार को लालपरी से मिलेगा 38.56 करोड़ का राजस्व
    हिमाचल प्रदेश

    सराहां के शराब ठेके की नीलामी 4.65 करोड़ में हुई, जिला में सरकार को लालपरी से मिलेगा 38.56 करोड़ का राजस्व

    By Himachal VartaJune 27, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। – हिमाचल प्रदेश राज्य कर एवं आबकारी विभाग जिला सिरमौर ने सराहां यूनिट के शराब ठेके की नीलामी ड्रॉ ऑफ लॉट द्वारा की । सराहां यूनिट के शराब के ठेकों को सोलन के सुशील कुमार एंड बिशन दास ने 4. 65 करोड़ में खरीदा।
    जीएसटी भवन नाहन में एडीसी सोनाक्षी तोमर की अध्यक्षता में सराहां यूनिट आबंटन प्रक्रिया पूरी की गई। यूनिट के लिए केवल एक आवेदन सोलन के सुशील कुमार एंड बिशन दास की ओर से प्राप्त हुआ। जिसे पूरी प्रक्रिया के बाद सही पाया गया। ऐसे में यह आबंटन सुशील कुमार एंड बिशन दास को 4. 65 करोड़ किया गया।
    गौर हो कि इससे पहले जिला सिरमौर के 9 यूनिटों का आंबटन 16 से 18 जून तक नीलामी और नवीनीकरण के माध्यम से किया जा चुका हैं। राज्य कर एवं आबकारी विभाग के उप आयुक्त सिरमौर प्रितपाल सिंह ने बताया की सराहां यूनिट की नीलामी शेष बची थी, जिसे कि शुक्रवार को पूरा कर लिया। शराब के ठेकों की यह नीलामी 1 जुलाई से 31 मार्च 2022 तक मान्य होगी।
    गौर हो कि 16 से 18 जून के दौरान रहा यूनिट के शराब के ठेकों का नवीनीकरण नहीं हो सका और ना ही किसी ठेकेदार ने वहां के लिए अभी आवेदन किया है। उप आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी जिला सिरमौर प्रितपाल सिंह ने बताया कि जिला सिरमौर वर्ष 2021-22 के लिए 10 यूनिट 38.57 करोड़ रुपए में प्रस्तावित थी। इसमें से 16 से 18 जून को 9 यूनिट के ठेकों का 33.91 करोड़ में नवीनीकरण हो चुका है। सराहां यूनिट से 4.65 करोड़ की राशि शेष रहती थी।
    शराब के इन ठेकों को वर्ष 2021.22 के लिए 1 जुलाई 2021 से 31 मार्च 2022 तक नवीनीकरण किया गया है। इस मौके पर एडीसी सोनाक्षी सिंह तोमर, कलेक्टर ज्वाइंट कमिश्नर जीएसटी विनोद कश्यप, उप आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी जिला सिरमौर प्रितपाल सिंह, एसी जीएसटी प्रताप आदि उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.