Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, July 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»73 साल बाद आंद्रा गांव के लोगों को मिली सड़क , ग्रामीणों ने बलदेव तोमर का ढोल नगाड़ों से किया इस्तकबाल
    हिमाचल प्रदेश

    73 साल बाद आंद्रा गांव के लोगों को मिली सड़क , ग्रामीणों ने बलदेव तोमर का ढोल नगाड़ों से किया इस्तकबाल

    By Himachal VartaJune 27, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। आज़ादी के 73 साल बाद शमाह पम्मता पंचायत के आंद्रा गांव के लोगो को सड़क सुविधा मिली हैं। शिलाई विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एव खाद्य आपूर्ति विभाग के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने आज 15 लाख रुपए की लागत से बनी आंद्रा सड़क का उद्घाटन किया।

    स्थानीय लोगो ने पहली बार गांव मे किसी नेता व गाड़ी पहुचने पर बलदेव तोमर का ढोल नगाड़ों से स्वागत किया। भाजपा मीडिया प्रभारी कुलदीप शर्मा ने कहा कि आजादी के 73 साल के बाद आंद्रा के लोगो को सड़क सुविधा मिली हैं। इससे ज्यादा स्थानीय ग्रामीणों में खुशी इस बात कि है कि आज पहली बार इस दुर्गम गांव में किसी नेता का आगमन हुआ हैं।

    इससे स्थानीय ग्रामीणों ने खाद्य आपूर्ति विभाग के उपाध्यक्ष बलदेब तोमर का बहुत बहुत धन्यवाद किया है। कुलदीप शर्मा ने कहा कि ग्रामीण लोग काफी समय से सड़क के लिए संघर्ष कर रहे थे पर पिछली सरकार ने इनकी कोई सुध नही ली। आखिरकार बलदेव तोमर ने ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए आंद्रा गांव को सड़क से जोड़ने का वायदा किया था जिसे आज पूरा कर लिया गया हैं।

    आंद्रा गांव के लिए बनी सड़क का उद्घाटन करते हुए बलदेब तोमर ने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद आज आंद्रा गांव भी सड़क से जुड़ गया हैं इसके लिए में स्थानीय लोगो को बहुत बहुत बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि आंद्रा गांव सड़क से वंचित था पिछली सरकार ने इस ओर कोई ध्यान नही दिया था।

    जब भाजपा सरकार बनी तो हमने इस गांव में सड़क पहुचाने का वादा किया था लेकिन वन विभाग की जमीन होने के कारण अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने में समय लग गया जैसे ही एनओसी मिली उसके तुरंत बाद सड़क का कार्य शुरू किया और आज सड़क बन कर तैयार होकर इसका लोकार्पण कर दिया हैं।

    उन्होंने कहा कि सड़क भाग्य रेखा होती हैं और यह लोग सड़क से वंचित जिससे काफी परेशानी होती थी। लेकिन अब सड़क बनने से लोगो को अपनी नगदी फसल मार्किट तक पहुचाने में काफी लाभ मिलेगा।

    इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष सूरत चौहान, जिला परिषद सदस्य मामराज शर्मा, देवराज प्रधान डंडा, मोहन ठाकुर प्रधान कमरोंउ, बलबीर चौहान पूर्व जिला परिषद सदस्य, सुनील चौहान पूर्व प्रधान, शोभा राम शर्मा प्रधान शवगा, जगदीश चंद बीडीसी सदस्य, नेत्र सिंह, जगदीश चंद, रमेश चौहान पूर्व उपाध्यक्ष व्लाक समिति पावटा, मुंशी राम पुंडीर, रमेश चंद उप प्रधान बनोर, चंद्रमोहन ठाकुर जिला सचिव किसान मोर्चा, रामा नन्द उप प्रधान, शुपा राम, अमर सिंह, सतीश उप प्रधान, मोहर सिंह, मनी राम, जगत सिंह, रँगी लाल, रामभज, सीताराम, बहादुर सिंह, जय सिंह, रामलाल, रमेश व सुंदर सिंह आदि उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.