Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, July 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा राजगढ़ के फागू में पहुंचे छुट्टी मनाने
    हिमाचल प्रदेश

    भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा राजगढ़ के फागू में पहुंचे छुट्टी मनाने

    By Himachal VartaJune 28, 2021
    Facebook WhatsApp

    भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा इन दिनों राजगढ़ के फागू में छुट्टी मनाने पहुंचे हुए हैं। देवदार के घने जंगलों की खूबसूरती से लबरेज व ऐशिया प्रसिद्ध आडू के बगीचो की फागू घाटी की अपनी अलग पहचान है।

    शायद इन्ही वादियो को देखने के लिए पूर्व क्रिकेटर एवं भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयन कर्ता चेतन शर्मा परिवार सहित यहा छुट्टी मना रहे हैं।

    भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने क्षेत्र के प्रसिद्ध आराध्य शिरगुल देवता की जन्मस्थली शाया स्थित प्राचीन मंदिर में शीश नवाजा।

    फागू के शाया चबरोन में अपने करीबी मित्र घर पर ठहरे हुए हैं।बीसीसीआई ने दिसंबर 2020 के आखिरी हफ्ते में चेतन शर्मा को मुख्य चयन कर्ता घोषित किया था।

    क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी के इंटरव्यू के बाद चेतन शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। करीब 54 साल के चेतन शर्मा ने भारत के लिए 23 टैस्ट व 65 वन डे खेले हैं।

    1987 के वर्ल्ड कप में हैट्रिक ली थी। विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। ये कारनामा चेतन शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ किया था।

    फागू पहुंचे चेतन शर्मा ने कहा कि छोटी उम्र में भी खिलाड़ी भारतीय टीम का हिस्सा बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि जब वो क्रिकेट खेला करते थे तब सीमित स्टेडियम हुआ करते थे।

    लेकिन अब प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आसानी से मौका मिल सकता है, क्योंकि संसाधनों का काफी प्रसार हो चुका है।

    हिमाचल जैसे पहाडी राज्य मे भी तीन चार क्रिकेट मैदान है ओर वह भी अर्तराष्ट्रीय स्तर के और इसके साथ साथ हिमाचल प्रदेश क्रिकेट अकादमी के पास संसधानो की कोई कमी नही है। ऐसे मे हिमाचल के युवायो को इसका पूरा लाभ उठाना चाहिये ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.