Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    • करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अंडर-19 प्रतियोगिता में स्कूल का नाम रोशन किया
    • सतौन में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्य बताए : बलदेव तोमर तोमर
    • शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
    • जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
    • मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, October 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»यूट्यूब चैनल प्राइमरी नाहन के वीडियो को और अधिक रोचक बनाएं ड्रीम इलेवन : डीपीओ
    हिमाचल प्रदेश

    यूट्यूब चैनल प्राइमरी नाहन के वीडियो को और अधिक रोचक बनाएं ड्रीम इलेवन : डीपीओ

    By Himachal VartaJune 28, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत जिला परियोजना अधिकारी सिरमौर ऋषि पाल शर्मा की अध्यक्षता में यूट्यूब चैनल , प्राइमरी नाहन बनाने वाली ड्रीम इलेवन के सभी ग्यारह सदस्यों की एक साप्ताहिक ऑनलाइन बैठक आयोजित हुई । 29 मई को चैनल के सफल शुभारंभ के बाद से ही नियमित रूप से साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया जा रहा है।

    बैठक में नाहन खंड के खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी, महिमा दत्त शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे व बैठक का संचालन बीआरसीसी नाहन सचिन चौहान द्वारा किया गया। बैठक में सर्वप्रथम जिला परियोजना अधिकारी ने सभी अध्यापकों का राष्ट्र हित में स्वयं को व अपने परिवार को कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए आह्वान किया।

    उन्होंने यूट्यूब चैनल प्राइमरी नाहन के विडियोज को और अधिक रोचक व अच्छा बनाने के लिए विशेष जानकारी भी दी। ऋषि पाल शर्मा ने ड्रीम इलेवन के अध्यापकों से वीडियो में भाषाई शुद्धता व महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अधिक कार्य करने को कहा। साथ ही उन्होंने भारत व हमारे राज्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को दर्शाते वीडियो का भी संकलन चैनल में करने के निर्देश दिए।

    ऋषि पाल शर्मा ने चैनल से संबंधित आंकड़ों को प्रदर्शित करते हुए यह जानकारी दी कि मात्र 28 दिनों में ही चैनल के 1500 से ज्यादा सब्सक्राइबर हो गए है वहीं चैनल का वॉच टाइम भी 368 घंटे हो चुका। गत सप्ताह में अरवीन द्वारा डायग्राम पर बनाया वीडियो व फूल सिंह का हिमाचल सामान्य ज्ञान पर बनाया गया वीडियो , लोगों द्वारा काफी सराहा गया। इसके अतिरिक्त भी नवरत्न द्वारा बनाए गए विडियो विद्यार्थियों, अध्यापकों व अभिभावकों को काफी पसंद आ रहे हैं। बैठक में सभी नौ अध्यापकों के साथ आगामी हफ्ते में तैयार किए जाने वाले विडियो पर भी चर्चा की गई।

    खंड शिक्षा अधिकारी महिमा दत्त ने भी ड्रीम इलेवन के सदस्यों से चैनल की सफलता के लिए भरसक प्रयास करने का आग्रह किया व जिला परियोजना अधिकारी का बैठक में उपस्थित होने पर आभार व्यक्त किया । आज की बैठक में अर्विन, जहांआरा, सरिता, शबाना , मोनिका , आमिर अली , फूल सिंह, अरुण ,रोहित राज व कुनाल पुंडीर उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    • करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अंडर-19 प्रतियोगिता में स्कूल का नाम रोशन किया
    • सतौन में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्य बताए : बलदेव तोमर तोमर
    • शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
    • जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.