नाहन (हिमाचलवार्ता)। क्षेत्र में अवैध नशे का कारोबार करने वाले व्यापारियों पर शिकंजा कसने के लिए भले ही प्रशासन मुस्तेद नजर आ रहा हो लेकिन बड़ी कामयाबी सिरमौर पुलिस को हाथ नही लग पाई है, तीन दिन पहले पुलिस ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र के कफोटा कस्बे में तीन व्यक्तियों को चिट्टे के साथ पकड़ा था तथा 26 जून को पावटा उपमंडल के पुरुवाला पुलिस ने नशीली दवाओं व नशीले पदार्थो की तस्करी करने वाले गिरोग पर छापेमारी करके 9.69 ग्रामं चिट्टा बरामद किया है।
जिला के अंदर नशीले पदार्थो की खेप नशेड़ियों को आसानी से उपलब्ध हो रही है, गहरी हो चुकी नशे की जड़ें खोदना पुलिस के लिए आसान नही है, जिला सिरमौर का ऐसा कोई कस्बा व शहर नही है जहां नशीले पदार्थ न मिलते हो, फिर बात मीट मार्किट की हो या चाय के खोखो व ढाबो की हो, हर जगह काले माल सहित मेडिकल नशा उपलब्ध रहता है टेबल के नीचे चल रहे गोरखधंधे की बुह पंजाब, हरियाणा, उत्तराखण्ड सहित प्रदेश के काजा किन्नौर तक फैली नजर आती है।
क्षेत्र वासियों में कुंदन सिंह, धर्म सिंह, कल्याण सिंह, दौलत राम, अमर सिंह, मस्त राम, धनवीर ठाकुर, भगवंत नेगी, उदय राम, जगत सिंह, शमशेर सिंह, ख़्यालु राम, खड़कु राम, जोगी राम बताते है कि जिला सिरमौर में नशीले पदार्थो की खेप बॉर्डर एरिया से पहुँचती है और स्थानीय पुलिस ओषधि के तौर पर लगाए जाने वाले भांग के पौधों को उखाड़ने में लगी नजर आती है, प्रशासन की ढील जिला के अंदर नशे के कारोबार को बढ़ावा दे रही है गिरिखण्ड क्षेत्र में युवा अधिक नशे की चपेट में नजर आते है क्षेत्र के कई युवा नशामुक्ति केंद्र देहरादून में उपचाराधीन है दर्जनों युवा जान गवां चुके है तथा वर्तमान में सैकड़ों युवा नशे की चपेट में है।
क्षेत्र में चल रही अवैध स्नूकर गैम वाले स्थान सबसे ज्यादा नशीले पदार्थों के अड्डे बने हुए है युवा स्नूकर खेलने जाते है तथा वही पर स्नूकर के बहाने जुवा चला रहता है साथ ही अवैध तौर पर नशीले पदार्थ उपलब्ध रहते है, शहर व कस्बों में हर पाचवीं दुकान में नशीले पदार्थो की खेप होने की सूचनाएं है, कई प्रशासनिक कर्मचारियों की संलिप्तता होने के कारण नशे के सौदागरों पर कार्यवाही नही हो पाती है इसलिए शासन, प्रशासन व सभी तरह की गुफ्त एजेंसियो से अपील की जाती है कि सख्ती से नशे के खिलाफ़ कार्यवाही अम्ल में लाई जाएं तथा क्षेत्र, जिला व प्रदेश में युवाओं को नशे की गर्द में जाने से रोका जाना जरूरी है।
डीएसपी पावटा साहिब वीर बहादुर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस प्रशासन लगातार नशे का अवैध कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है दो दिनों में छापेमारी करके सौदागरों पर विभागीय कार्यवाही अम्ल में लाई है, 17.04 ग्रामं चिट्टा बरामद किया गया है, पकड़े गए सौदागरों ने पूछताछ होने पर कई नाम उजागर किये है जिनपर नीति के तहत विभागीय कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है जल्द ही क्षेत्र में नशीली खेप पहुचाने वाले सौदागर सलाखों के पीछे होंगे।