Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, July 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»बैंक कृषि क्षेत्र में अधिक से अधिक लोन करवाए उपलब्ध : सोनाक्षी तोमर
    हिमाचल प्रदेश

    बैंक कृषि क्षेत्र में अधिक से अधिक लोन करवाए उपलब्ध : सोनाक्षी तोमर

    By Himachal VartaJuly 1, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। बैंक कृषि क्षेत्र में अधिक से अधिक लोन उपलब्ध करवाए और सभी बैंक जिला ऋण योजना के अतंर्गत हर क्षेत्र में ऋण आबंटन के अपने लक्ष्य को पूरा कर और विभागों द्वारा बैंकों को लोन स्वीकृति दिए गए मामलों को प्राथमिकता के आधार पर पास करना सुनिश्चत करें।

    यह निर्देश अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर सोनाक्षी तोमर ने जिला स्तरीय समीक्षा समिति बैठक की अध्यक्षता करते हुए बैंकों के अधिकारियों को दिए। अतिरिक्त उपायुक्त ने इस अवसर पर वार्षिक ऋण योजना पत्रिका का विमोचन करते हुए बताया कि इस वर्ष 2660 करोड़ का ऋण वितरण का लक्ष्य रखा गया है जोकि गत वर्ष 2350 करोड़ रुपए था।

    वार्षिक ऋण योजना 2021-22 में कृषि क्षेत्र के लिए 797.77 करोड़ रुपये, सूक्ष्म, छोटे एवं मध्यम उद्योगों के लिए 853.12 करोड़ तथा अन्य प्राथमिकता क्षेत्र के लिए 349.11 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है तथा गैर प्राथमिकता क्षेत्र के लिए 660 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

    अतिरिक्त उपायुक्त ने बैंकों से आग्रह किया है कि वह अपने वार्षिक ऋण लक्ष्य हर हालत में प्राप्त करें एवं गरीब लोगों के कल्याण के लिए लागू कि गई सरकारी योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पहुंचाना सुनिश्चित करें ताकि केंद्र सरकार द्वारा सूक्ष्म, छोटे एवं मध्यम उधयोगों के लिए कोविड 19 महामारी के कारण लागू की गई सहायता योजना का इन उद्योगों को भरपूर लाभ पहुंचाया जा सके।

    इस अवसर पर यूको बैंक के अग्रणी जिला प्रबन्धक सिरमौर राजीव अरोड़ा ने बैंको से आग्रह किया कि वो वार्षिक ऋण योजना 2021-22 में दिए गए लक्ष्यों कि प्राप्ति के लिए अभी से कार्य आरम्भ कर दें ताकि इन लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सके। उन्होंने बताया कि 31 मार्च 2021 तक पिछले वर्ष में वार्षिक ऋण योजना 2020-21 में दिये गए लक्ष्यों का 105 प्रतिशत प्राप्त किया गया है तथा इस वर्ष भी बैंकों से शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने की आशा है।

    इस मौके पर निदेशक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान राकेश वर्मा ने बैठक में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से संबंधित पिछले तिमाही का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर एलडीओ आरबीआई भरत आनंद ने ऑनलाइन माध्यम से जिला के सभी बैंक अधिकारियों को अपना संदेश दिया।

    इस अवसर पर यूको बैंक के अग्रणी जिला प्रबन्धक सिरमौर राजीव अरोड़ा, नाबार्ड के जिला विकास प्रबन्धक गौरव शर्मा सहित सभी बैंको के जिला संयोजक तथा सरकारी विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.