Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    • करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अंडर-19 प्रतियोगिता में स्कूल का नाम रोशन किया
    • सतौन में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्य बताए : बलदेव तोमर तोमर
    • शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
    • जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
    • मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, October 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सरकार जब ऑनलाइन कक्षाएं लगा सकती है तो परीक्षाएं क्यों नहीं : एनएसयूआई
    हिमाचल प्रदेश

    सरकार जब ऑनलाइन कक्षाएं लगा सकती है तो परीक्षाएं क्यों नहीं : एनएसयूआई

    By Himachal VartaJuly 1, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के एनएसयूआई कार्यकर्ता लगातार दूसरे दिन जिला मुख्यालय नाहन में छात्रों की मांगों को लेकर क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे हुए है। इस दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के समर्थन में कोंग्रेस व वरिष्ठ नेताओं ने भी अपनी भागीदारी दी।

    जिला सिरमौर कोंग्रेस अध्यक्ष अजय बहादुर व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष युवा कोंग्रेस मनीष ठाकुर भूख हड़ताल में कार्यकर्ताओं से मिले तथा एनएसयूआई द्वारा आयोजित इस भूख हड़ताल का समर्थन किया।

    जिला अध्यक्ष एनएसयूआई सिरमौर विपुल शर्मा ने कहा कुछ मांगे जो प्रदेश सरकार व विश्वविद्यालय से भारतीय राष्ट्रीय छात्र संग़ठन ने की थी जिसमे कॉलेज के सभी छात्रों को प्रोमोट करना मुख्य मांग है जिसको लेकर हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों में एनएसयूआई द्वारा क्रमिक भूख हड़ताल की जा रही है।

    सरकार पर आरोप लगाते हुए विपुल शर्मा ने कहा जब सरकार ऑनलाइन कक्षाओं पर विश्वास कर सकती है तो ऑनलाइन परीक्षाएं करवाने में क्यों नही। हिमाचल प्रदेश में अभी लाखों छात्र छात्राएं है जिन्हें अभी तक वैक्सीन की पहली डोज भी नहीं लगी है।

    ऐसे में सरकार व विश्वविद्यालय का परीक्षाएं करवाने का ये कदम जानलेवा साबित हो सकता है सरकार झूठे दावे कर रही है कि सभी कॉलेजों में छात्रों को वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है लेकिन जिला सिरमौर के कॉलेजों की यदि बात करे तो 29 जून से मात्र 2 या 3 कॉलेजों में वैक्सीन लगाई जा रही है और 1 जुलाई से परीक्षाओं की तिथि निर्धारित की गई है जबकि वैक्सीन लगने के बाद लगभग 3 से 4 दिन तक बुखार आना सामान्य है।

    ऐसे में छात्रों के लिए परीक्षाएं दे पाना सम्भव नही है। इस दौरान युवा कांग्रेस अध्यक्ष शिलाई विधानसभा अरुण राणा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष पौण्टा विधानसभा प्रदीप,युवा कांग्रेस महासचिव प्रमोद शर्मा, प्रवेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राहुल शर्मा, महासचिव अंकुर चौहान, सचिव अखिलेश, जिला सचिव विक्रम शर्मा,प्रवक्ता अतुल चौहान,विनोद ठाकुर,ऋषि ठाकुर, अभिषेक कपूर, रितिक,आशीष आदि मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    • करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अंडर-19 प्रतियोगिता में स्कूल का नाम रोशन किया
    • सतौन में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्य बताए : बलदेव तोमर तोमर
    • शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
    • जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.